Sunday, 27 Sep 2026☀️ मौसमरांची, झारखंड
BREAKING NEWS
★ पंचायत चुनाव: जागरूक मतदाता ही मजबूत पंचायत की नींव★ न्यूज़ इम्पैक्ट: मुक्तिधाम में चला नगर निगम का बुलडोजर, अवैध दीवारें ध्वस्त★ भूली मोड़ फायरिंग के बाद ईस्ट बसुरिया में मुठभेड़, पुलिस की गोली से एक आरोपी घायल★ चार दिनों से लापता किशोर का जंगल में मिला शव, परिजनों के आरोप के बाद जांच में जुटी पुलिस★ Rajmahal News: बरामदे में सो रहा था परिवार, चोरों ने घर को बनाया निशाना★ Dhanbad News: वासेपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, फहीम खान के भाई शानू समेत तीन घायल; आठ खोखे बरामद★ Godda News: मंत्री ने सुनीं क्षेत्रवासियों की जनसमस्याएं, समाधान का भरोसा★ Godda News: सेवानिवृत्त शिक्षक के निधन पर मंत्री ने जताया शोक, परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस★ Godda News: डॉ. भीमराव आंबेडकर अनुसूचित जाति उत्थान संगठन की बैठक, संगठन मजबूती और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा★ Sahibganj News: हथियार की नोंक पर व्यक्ति से 75 हजार की लूट, पुलिस छानबीन में जुटी★ पंचायत चुनाव: जागरूक मतदाता ही मजबूत पंचायत की नींव★ न्यूज़ इम्पैक्ट: मुक्तिधाम में चला नगर निगम का बुलडोजर, अवैध दीवारें ध्वस्त★ भूली मोड़ फायरिंग के बाद ईस्ट बसुरिया में मुठभेड़, पुलिस की गोली से एक आरोपी घायल★ चार दिनों से लापता किशोर का जंगल में मिला शव, परिजनों के आरोप के बाद जांच में जुटी पुलिस★ Rajmahal News: बरामदे में सो रहा था परिवार, चोरों ने घर को बनाया निशाना★ Dhanbad News: वासेपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, फहीम खान के भाई शानू समेत तीन घायल; आठ खोखे बरामद★ Godda News: मंत्री ने सुनीं क्षेत्रवासियों की जनसमस्याएं, समाधान का भरोसा★ Godda News: सेवानिवृत्त शिक्षक के निधन पर मंत्री ने जताया शोक, परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस★ Godda News: डॉ. भीमराव आंबेडकर अनुसूचित जाति उत्थान संगठन की बैठक, संगठन मजबूती और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा★ Sahibganj News: हथियार की नोंक पर व्यक्ति से 75 हजार की लूट, पुलिस छानबीन में जुटी
● LIVE
लोकप्रिय:धनबादगोड्डाराजमहलसाहिबगंज-शहरमनोरंजनसाहिबगंजवीडियोई-पेपर
गोड्डा

Godda News: वीरनगर में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी और जेवरात समेत करीब 30 हजार की चोरी

संक्षेप: मेहरमा। बलबड्डा थाना क्षेत्र के वीरनगर गांव में शनिवार को अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर नकदी और जेवरात समेत करीब 30 हजार रुपये मूल्य की संपत्त…

🎙 NEWS READERखबर सुनेंन्यूज़ एंकर स्टाइल में पूरी खबर पढ़ें
तैयार

शीर्षक, स्थान, खबर का विवरण, रिपोर्टर और पूरी खबर अपने-आप न्यूज़ एंकर शैली में पढ़ी जाएगी। खबर खत्म होते ही आवाज़ अपने-आप बंद हो जाएगी।

Godda News: वीरनगर में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी और जेवरात समेत करीब 30 हजार की चोरी
Godda News: वीरनगर में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी और जेवरात समेत करीब 30 हजार की चोरी

मेहरमा। बलबड्डा थाना क्षेत्र के वीरनगर गांव में शनिवार को अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर नकदी और जेवरात समेत करीब 30 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली। घटना के समय गृहस्वामी अपने परिवार के साथ रिश्तेदार के घर पथरगामा गए हुए थे। घर को सुनसान पाकर चोरों ने कथित तौर पर वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, वीरनगर गांव निवासी रोहित कुमार महतो, पिता दिलीप महतो, अपने परिवार के साथ पथरगामा स्थित रिश्तेदार के घर गए हुए थे। इसी दौरान घर में किसी के नहीं रहने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने घर में प्रवेश किया और चोरी की घटना को अंजाम दिया।

परिवार के सदस्य जब वापस घर लौटे तो अंदर का सामान बिखरा हुआ मिला। इसके बाद घर की जांच करने पर करीब 30 हजार रुपये नकद और आभूषण गायब पाए गए। चोरी की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना बलबड्डा थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह के निर्देश पर सहायक अवर निरीक्षक जगजीवन राम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और गृहस्वामी से घटना की जानकारी ली। इसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई।

आसपास के लोगों से पूछताछ

पुलिस द्वारा चोरी की घटना को लेकर आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल से संभावित साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चोर किस रास्ते से घर में दाखिल हुए और घटना को किस तरह अंजाम दिया गया।

फिलहाल चोरी की घटना में शामिल किसी भी संदिग्ध की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरों का सुराग लगाने का प्रयास जारी है।

खबर शेयर करें

संबंधित खबरें

सभी देखें ›

और ताजा खबरें

सभी खबरें ›

वीडियो न्यूज़

सभी वीडियो ›

अलग-अलग श्रेणियां

और भी पढ़ें

सभी खबरें ›