Godda News: सेवानिवृत्त शिक्षक के निधन पर मंत्री ने जताया शोक, परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस
संक्षेप: बलबड्डा। बलबड्डा थाना क्षेत्र के बलबड्डा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य चंद्रकला देवी के ससुर रामावतार पासवान के निधन पर ग्रामीण विक…
🎙 NEWS READERखबर सुनेंन्यूज़ एंकर स्टाइल में पूरी खबर पढ़ें
तैयार
शीर्षक, स्थान, खबर का विवरण, रिपोर्टर और पूरी खबर अपने-आप न्यूज़ एंकर शैली में पढ़ी जाएगी। खबर खत्म होते ही आवाज़ अपने-आप बंद हो जाएगी।
Godda News: सेवानिवृत्त शिक्षक के निधन पर मंत्री ने जताया शोक, परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस
बलबड्डा। बलबड्डा थाना क्षेत्र के बलबड्डा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य चंद्रकला देवी के ससुर रामावतार पासवान के निधन पर ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त की। मंत्री सोमवार को रामावतार पासवान के आवास पहुंचीं और दिवंगत के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। मंत्री ने कहा कि परिवार के लिए यह दुख की घड़ी है और इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं परिजनों के साथ हैं।
उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। मंत्री के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण भी मौजूद रहे और दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की।