Sunday, 27 Sep 2026☀️ मौसमरांची, झारखंड
BREAKING NEWS
★ पंचायत चुनाव: जागरूक मतदाता ही मजबूत पंचायत की नींव★ न्यूज़ इम्पैक्ट: मुक्तिधाम में चला नगर निगम का बुलडोजर, अवैध दीवारें ध्वस्त★ भूली मोड़ फायरिंग के बाद ईस्ट बसुरिया में मुठभेड़, पुलिस की गोली से एक आरोपी घायल★ चार दिनों से लापता किशोर का जंगल में मिला शव, परिजनों के आरोप के बाद जांच में जुटी पुलिस★ Rajmahal News: बरामदे में सो रहा था परिवार, चोरों ने घर को बनाया निशाना★ Dhanbad News: वासेपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, फहीम खान के भाई शानू समेत तीन घायल; आठ खोखे बरामद★ Godda News: मंत्री ने सुनीं क्षेत्रवासियों की जनसमस्याएं, समाधान का भरोसा★ Godda News: सेवानिवृत्त शिक्षक के निधन पर मंत्री ने जताया शोक, परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस★ Godda News: डॉ. भीमराव आंबेडकर अनुसूचित जाति उत्थान संगठन की बैठक, संगठन मजबूती और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा★ Sahibganj News: हथियार की नोंक पर व्यक्ति से 75 हजार की लूट, पुलिस छानबीन में जुटी★ पंचायत चुनाव: जागरूक मतदाता ही मजबूत पंचायत की नींव★ न्यूज़ इम्पैक्ट: मुक्तिधाम में चला नगर निगम का बुलडोजर, अवैध दीवारें ध्वस्त★ भूली मोड़ फायरिंग के बाद ईस्ट बसुरिया में मुठभेड़, पुलिस की गोली से एक आरोपी घायल★ चार दिनों से लापता किशोर का जंगल में मिला शव, परिजनों के आरोप के बाद जांच में जुटी पुलिस★ Rajmahal News: बरामदे में सो रहा था परिवार, चोरों ने घर को बनाया निशाना★ Dhanbad News: वासेपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, फहीम खान के भाई शानू समेत तीन घायल; आठ खोखे बरामद★ Godda News: मंत्री ने सुनीं क्षेत्रवासियों की जनसमस्याएं, समाधान का भरोसा★ Godda News: सेवानिवृत्त शिक्षक के निधन पर मंत्री ने जताया शोक, परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस★ Godda News: डॉ. भीमराव आंबेडकर अनुसूचित जाति उत्थान संगठन की बैठक, संगठन मजबूती और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा★ Sahibganj News: हथियार की नोंक पर व्यक्ति से 75 हजार की लूट, पुलिस छानबीन में जुटी
● LIVE
लोकप्रिय:धनबादगोड्डाराजमहलसाहिबगंज-शहरमनोरंजनसाहिबगंजवीडियोई-पेपर
धनबाद

Dhanbad News: वासेपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, फहीम खान के भाई शानू समेत तीन घायल; आठ खोखे बरामद

संक्षेप: धनबाद। धनबाद के वासेपुर इलाके में सोमवार को दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। भूली मोड़ के समीप बाइक सवार दो हमलावरों ने फहीम खान के भाई शानू खा…

🎙 NEWS READERखबर सुनेंन्यूज़ एंकर स्टाइल में पूरी खबर पढ़ें
तैयार

शीर्षक, स्थान, खबर का विवरण, रिपोर्टर और पूरी खबर अपने-आप न्यूज़ एंकर शैली में पढ़ी जाएगी। खबर खत्म होते ही आवाज़ अपने-आप बंद हो जाएगी।

Dhanbad News: वासेपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, फहीम खान के भाई शानू समेत तीन घायल; आठ खोखे बरामद
Dhanbad News: वासेपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, फहीम खान के भाई शानू समेत तीन घायल; आठ खोखे बरामद

धनबाद। धनबाद के वासेपुर इलाके में सोमवार को दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। भूली मोड़ के समीप बाइक सवार दो हमलावरों ने फहीम खान के भाई शानू खान को निशाना बनाकर कथित रूप से फायरिंग की। घटना में शानू खान समेत तीन लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

बताया गया कि घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे की है। शानू खान भूली मोड़ के पास कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान लाल रंग की बाइक पर सवार दो लोग वहां पहुंचे और अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। फायरिंग होते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। हमलावर कुछ देर गोली चलाने के बाद बाइक से हरि मोड़ की ओर फरार हो गए।

शानू की बांह में लगी गोली, दो अन्य घायल

गोलीबारी में शानू खान की बांह में गोली लगने की जानकारी है। वहीं भूली मोड़ स्थित चतरा स्टोर के संचालक सद्दाम को दो गोलियां लगने की बात सामने आई है। घटनास्थल पर मौजूद एक महिला के भी घायल होने की जानकारी है। तीनों घायलों को तत्काल नामधारी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए अशर्फी अस्पताल रेफर किए जाने की जानकारी है।

घटनास्थल से आठ खोखे और दो जिंदा कारतूस बरामद

घटना की सूचना मिलने के बाद बैंक मोड़ थाना, भूली थाना और टीएसपी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान मौके से आठ खोखे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए जाने की जानकारी है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

प्रिंस खान गिरोह के एंगल से भी जांच

पुलिस इस घटना की जांच में प्रिंस खान गिरोह से जुड़े संभावित एंगल को भी देख रही है। बताया जाता है कि शानू खान पर करीब एक वर्ष पहले अलीनगर के समीप भी गोलीबारी हुई थी। स्थानीय स्तर पर पुरानी रंजिश और कथित धमकी को लेकर भी चर्चा है। हालांकि, सोमवार की घटना में किसी गिरोह की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस फिलहाल घटना के पीछे पुरानी रंजिश, आपराधिक वर्चस्व समेत अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है। इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

खबर शेयर करें

संबंधित खबरें

सभी देखें ›

और ताजा खबरें

सभी खबरें ›

वीडियो न्यूज़

सभी वीडियो ›

अलग-अलग श्रेणियां

और भी पढ़ें

सभी खबरें ›