Sunday, 27 Sep 2026☀️ मौसमरांची, झारखंड
BREAKING NEWS
★ पंचायत चुनाव: जागरूक मतदाता ही मजबूत पंचायत की नींव★ न्यूज़ इम्पैक्ट: मुक्तिधाम में चला नगर निगम का बुलडोजर, अवैध दीवारें ध्वस्त★ भूली मोड़ फायरिंग के बाद ईस्ट बसुरिया में मुठभेड़, पुलिस की गोली से एक आरोपी घायल★ चार दिनों से लापता किशोर का जंगल में मिला शव, परिजनों के आरोप के बाद जांच में जुटी पुलिस★ Rajmahal News: बरामदे में सो रहा था परिवार, चोरों ने घर को बनाया निशाना★ Dhanbad News: वासेपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, फहीम खान के भाई शानू समेत तीन घायल; आठ खोखे बरामद★ Godda News: मंत्री ने सुनीं क्षेत्रवासियों की जनसमस्याएं, समाधान का भरोसा★ Godda News: सेवानिवृत्त शिक्षक के निधन पर मंत्री ने जताया शोक, परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस★ Godda News: डॉ. भीमराव आंबेडकर अनुसूचित जाति उत्थान संगठन की बैठक, संगठन मजबूती और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा★ Sahibganj News: हथियार की नोंक पर व्यक्ति से 75 हजार की लूट, पुलिस छानबीन में जुटी★ पंचायत चुनाव: जागरूक मतदाता ही मजबूत पंचायत की नींव★ न्यूज़ इम्पैक्ट: मुक्तिधाम में चला नगर निगम का बुलडोजर, अवैध दीवारें ध्वस्त★ भूली मोड़ फायरिंग के बाद ईस्ट बसुरिया में मुठभेड़, पुलिस की गोली से एक आरोपी घायल★ चार दिनों से लापता किशोर का जंगल में मिला शव, परिजनों के आरोप के बाद जांच में जुटी पुलिस★ Rajmahal News: बरामदे में सो रहा था परिवार, चोरों ने घर को बनाया निशाना★ Dhanbad News: वासेपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, फहीम खान के भाई शानू समेत तीन घायल; आठ खोखे बरामद★ Godda News: मंत्री ने सुनीं क्षेत्रवासियों की जनसमस्याएं, समाधान का भरोसा★ Godda News: सेवानिवृत्त शिक्षक के निधन पर मंत्री ने जताया शोक, परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस★ Godda News: डॉ. भीमराव आंबेडकर अनुसूचित जाति उत्थान संगठन की बैठक, संगठन मजबूती और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा★ Sahibganj News: हथियार की नोंक पर व्यक्ति से 75 हजार की लूट, पुलिस छानबीन में जुटी
● LIVE
लोकप्रिय:धनबादगोड्डाराजमहलसाहिबगंज-शहरमनोरंजनसाहिबगंजवीडियोई-पेपर
धनबाद

Dhanbad News: IIT-ISM में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ, सतत विकास और नवाचार आधारित भविष्य पर मंथन

संक्षेप: धनबाद। आइआइटी आइएसएम धनबाद में सतत विकास, नवाचार एवं व्यवसाय में प्रगति विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन IC-ADIB 2026 का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। द…

🎙 NEWS READERखबर सुनेंन्यूज़ एंकर स्टाइल में पूरी खबर पढ़ें
तैयार

शीर्षक, स्थान, खबर का विवरण, रिपोर्टर और पूरी खबर अपने-आप न्यूज़ एंकर शैली में पढ़ी जाएगी। खबर खत्म होते ही आवाज़ अपने-आप बंद हो जाएगी।

Dhanbad News: IIT-ISM में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ, सतत विकास और नवाचार आधारित भविष्य पर मंथन
Dhanbad News: IIT-ISM में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ, सतत विकास और नवाचार आधारित भविष्य पर मंथन

धनबाद। आइआइटी आइएसएम धनबाद में सतत विकास, नवाचार एवं व्यवसाय में प्रगति विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन IC-ADIB 2026 का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। दीप प्रज्वलन और मंगलाचरण गीत के साथ शुरू हुए सम्मेलन में देश-विदेश से पहुंचे विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं ने सतत विकास, नवाचार और व्यवसाय के क्षेत्र में नए विचारों, शोध तथा आपसी सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की।

विशेषज्ञों ने साझा किए विचार

उद्घाटन सत्र में सम्मेलन के संयोजक प्रो. हिमांशु गुप्ता ने स्वागत संबोधन दिया। इस दौरान डीन सीएंडओ प्रो. केका ओझा और प्रबंधन अध्ययन एवं औद्योगिक अभियांत्रिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. संदीप मंडल ने भी अपने विचार रखे।

सम्मेलन में वक्ताओं ने बदलते वैश्विक परिदृश्य में सतत विकास और नवाचार की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने शोध, उद्योग और अकादमिक जगत के बीच बेहतर समन्वय को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए महत्वपूर्ण बताया।

‘आंकड़ों के बिना सतत विकास की चर्चा अधूरी’

दक्षिण अफ्रीका के विट्स विश्वविद्यालय, जोहान्सबर्ग के प्रो. मोइनक मैती ने सतत विकास में आंकड़ों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि सूचना और इंटरनेट के दौर में सतत विकास की चर्चा आंकड़ों के बिना पूरी नहीं हो सकती। उन्होंने तथ्य आधारित निर्णय लेने और सतत विकास की दिशा में आंकड़ों के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया।

वहीं, ऑस्ट्रेलिया के यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड के प्रो. तपन कुमार सरकार ने समकालीन चुनौतियों के समाधान के लिए अंतर्विषयक दृष्टिकोण को आवश्यक बताया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के ज्ञान और दृष्टिकोण को एक साथ जोड़कर सार्थक एवं टिकाऊ समाधान विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

सम्मेलन पुस्तिका का विमोचन

उद्घाटन सत्र के बाद अतिथियों ने सम्मेलन पुस्तिका का विमोचन किया। कार्यक्रम के अंत में सम्मेलन के सह-संयोजक प्रो. शशांक बंसल ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

सम्मेलन का उद्देश्य शिक्षाविदों, उद्योग जगत और शोधकर्ताओं को एक साझा मंच प्रदान करना है, जहां सतत विकास, जिम्मेदार व्यवसाय और नवाचार आधारित भविष्य के लिए नए विचारों एवं संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया जा सके।

दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान विभिन्न सत्रों में शोध, नवाचार, व्यवसाय और सतत विकास से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञों के विचार और शोध प्रस्तुतियां जारी रहेंगी।

खबर शेयर करें

संबंधित खबरें

सभी देखें ›

और ताजा खबरें

सभी खबरें ›

वीडियो न्यूज़

सभी वीडियो ›

अलग-अलग श्रेणियां

और भी पढ़ें

सभी खबरें ›