Sunday, 27 Sep 2026☀️ मौसमरांची, झारखंड
BREAKING NEWS
★ पंचायत चुनाव: जागरूक मतदाता ही मजबूत पंचायत की नींव★ न्यूज़ इम्पैक्ट: मुक्तिधाम में चला नगर निगम का बुलडोजर, अवैध दीवारें ध्वस्त★ भूली मोड़ फायरिंग के बाद ईस्ट बसुरिया में मुठभेड़, पुलिस की गोली से एक आरोपी घायल★ चार दिनों से लापता किशोर का जंगल में मिला शव, परिजनों के आरोप के बाद जांच में जुटी पुलिस★ Rajmahal News: बरामदे में सो रहा था परिवार, चोरों ने घर को बनाया निशाना★ Dhanbad News: वासेपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, फहीम खान के भाई शानू समेत तीन घायल; आठ खोखे बरामद★ Godda News: मंत्री ने सुनीं क्षेत्रवासियों की जनसमस्याएं, समाधान का भरोसा★ Godda News: सेवानिवृत्त शिक्षक के निधन पर मंत्री ने जताया शोक, परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस★ Godda News: डॉ. भीमराव आंबेडकर अनुसूचित जाति उत्थान संगठन की बैठक, संगठन मजबूती और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा★ Sahibganj News: हथियार की नोंक पर व्यक्ति से 75 हजार की लूट, पुलिस छानबीन में जुटी★ पंचायत चुनाव: जागरूक मतदाता ही मजबूत पंचायत की नींव★ न्यूज़ इम्पैक्ट: मुक्तिधाम में चला नगर निगम का बुलडोजर, अवैध दीवारें ध्वस्त★ भूली मोड़ फायरिंग के बाद ईस्ट बसुरिया में मुठभेड़, पुलिस की गोली से एक आरोपी घायल★ चार दिनों से लापता किशोर का जंगल में मिला शव, परिजनों के आरोप के बाद जांच में जुटी पुलिस★ Rajmahal News: बरामदे में सो रहा था परिवार, चोरों ने घर को बनाया निशाना★ Dhanbad News: वासेपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, फहीम खान के भाई शानू समेत तीन घायल; आठ खोखे बरामद★ Godda News: मंत्री ने सुनीं क्षेत्रवासियों की जनसमस्याएं, समाधान का भरोसा★ Godda News: सेवानिवृत्त शिक्षक के निधन पर मंत्री ने जताया शोक, परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस★ Godda News: डॉ. भीमराव आंबेडकर अनुसूचित जाति उत्थान संगठन की बैठक, संगठन मजबूती और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा★ Sahibganj News: हथियार की नोंक पर व्यक्ति से 75 हजार की लूट, पुलिस छानबीन में जुटी
● LIVE
लोकप्रिय:धनबादगोड्डाराजमहलसाहिबगंज-शहरमनोरंजनसाहिबगंजवीडियोई-पेपर
धनबाद

चार दिनों से लापता किशोर का जंगल में मिला शव, परिजनों के आरोप के बाद जांच में जुटी पुलिस

संक्षेप: धनबाद: राजगंज थाना क्षेत्र के मरचोकोचा गांव से रविवार से लापता 17 वर्षीय किशोर कृष्णा टुडू का शव गुरुवार को गांव से दूर महतोटांड़ जंगल में पेड़ से लटका मि…

🎙 NEWS READERखबर सुनेंन्यूज़ एंकर स्टाइल में पूरी खबर पढ़ें
तैयार

शीर्षक, स्थान, खबर का विवरण, रिपोर्टर और पूरी खबर अपने-आप न्यूज़ एंकर शैली में पढ़ी जाएगी। खबर खत्म होते ही आवाज़ अपने-आप बंद हो जाएगी।

चार दिनों से लापता किशोर का जंगल में मिला शव, परिजनों के आरोप के बाद जांच में जुटी पुलिस
चार दिनों से लापता किशोर का जंगल में मिला शव, परिजनों के आरोप के बाद जांच में जुटी पुलिस

धनबाद: राजगंज थाना क्षेत्र के मरचोकोचा गांव से रविवार से लापता 17 वर्षीय किशोर कृष्णा टुडू का शव गुरुवार को गांव से दूर महतोटांड़ जंगल में पेड़ से लटका मिला। शव कई दिनों से जंगल में पड़े रहने के कारण क्षतिग्रस्त अवस्था में था। शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, घटना से मृतक के परिवार में मातम का माहौल है।

जानकारी मिलने पर राजगंज थाना प्रभारी संजीव कुमार झा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

बताया गया कि कृष्णा के लापता होने के बाद से ही उसके परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान महतोटांड़ जंगल में पेड़ से शव लटके होने की जानकारी मिली।

मृतक के पिता राजू टुडू और अन्य परिजनों ने कृष्णा की मौत को लेकर गांव के ही एक परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का दावा है कि शनिवार को उक्त परिवार के कुछ लोग उनके घर पहुंचे थे और कृष्णा को संभलकर रहने की बात कहते हुए कथित तौर पर धमकी दी थी। परिजनों के अनुसार, बातचीत के दौरान अंजाम भुगतने जैसी बात भी कही गई थी। परिवार ने इस घटनाक्रम को कृष्णा की मौत से जोड़ते हुए पूरे मामले की गहन जांच की मांग की है।

हालांकि, परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की पुलिस स्तर पर अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। स्थानीय स्तर पर घटना को कथित प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी चर्चा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबर शेयर करें

संबंधित खबरें

सभी देखें ›

और ताजा खबरें

सभी खबरें ›

वीडियो न्यूज़

सभी वीडियो ›

अलग-अलग श्रेणियां

और भी पढ़ें

सभी खबरें ›