साहिबगंज: गणेश पूजा के पावन अवसर पर नवीन कला मंदिर, बड़ी गणेश पूजा समिति ने आस्था के साथ मानवता की मिसाल पेश की। समिति की ओर से इस वर्ष नई पहल करते हुए मंदिर प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समिति के पांच सदस्यों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज सेवा का संदेश दिया।
रक्तदान करने वालों में समिति के सचिव प्रशांत शेखर, पवन कुमार सिंह, मनीष कुमार, कृष्ण कुमार सिंह और गोपाल कुमार साह शामिल रहे।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने कहा कि समिति हर साल पूजा के साथ सामाजिक कार्य भी करेगी। उन्होंने कहा कि ईश्वर की पूजा के साथ रक्तदान जैसा पुनीत कार्य करना ही सच्ची भक्ति है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार जताया।
कार्यक्रम में सहसचिव अमित कुमार, उपाध्यक्ष विकास कुमार पासवान, प्रभारी रोशन कुमार, विक्रम कुमार, आदित्य कुमार, ऋषि कुमार, राज कुमार, लव कुमार, शुभम कुमार सहित समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे और रक्तदान शिविर को सफल बनाने में सहयोग किया।















