Wednesday, 30 Sep 2026☀️ मौसमरांची, झारखंड
BREAKING NEWS
★ Sahibganj News: आकाश पांडेय ने एफजेसीसीआई की बैठक में उठाया खासमहल समाप्त करने का मुद्दा★ पंचायत चुनाव: जागरूक मतदाता ही मजबूत पंचायत की नींव★ न्यूज़ इम्पैक्ट: मुक्तिधाम में चला नगर निगम का बुलडोजर, अवैध दीवारें ध्वस्त★ भूली मोड़ फायरिंग के बाद ईस्ट बसुरिया में मुठभेड़, पुलिस की गोली से एक आरोपी घायल★ चार दिनों से लापता किशोर का जंगल में मिला शव, परिजनों के आरोप के बाद जांच में जुटी पुलिस★ Rajmahal News: बरामदे में सो रहा था परिवार, चोरों ने घर को बनाया निशाना★ Dhanbad News: वासेपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, फहीम खान के भाई शानू समेत तीन घायल; आठ खोखे बरामद★ Godda News: मंत्री ने सुनीं क्षेत्रवासियों की जनसमस्याएं, समाधान का भरोसा★ Godda News: सेवानिवृत्त शिक्षक के निधन पर मंत्री ने जताया शोक, परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस★ Godda News: डॉ. भीमराव आंबेडकर अनुसूचित जाति उत्थान संगठन की बैठक, संगठन मजबूती और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा★ Sahibganj News: आकाश पांडेय ने एफजेसीसीआई की बैठक में उठाया खासमहल समाप्त करने का मुद्दा★ पंचायत चुनाव: जागरूक मतदाता ही मजबूत पंचायत की नींव★ न्यूज़ इम्पैक्ट: मुक्तिधाम में चला नगर निगम का बुलडोजर, अवैध दीवारें ध्वस्त★ भूली मोड़ फायरिंग के बाद ईस्ट बसुरिया में मुठभेड़, पुलिस की गोली से एक आरोपी घायल★ चार दिनों से लापता किशोर का जंगल में मिला शव, परिजनों के आरोप के बाद जांच में जुटी पुलिस★ Rajmahal News: बरामदे में सो रहा था परिवार, चोरों ने घर को बनाया निशाना★ Dhanbad News: वासेपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, फहीम खान के भाई शानू समेत तीन घायल; आठ खोखे बरामद★ Godda News: मंत्री ने सुनीं क्षेत्रवासियों की जनसमस्याएं, समाधान का भरोसा★ Godda News: सेवानिवृत्त शिक्षक के निधन पर मंत्री ने जताया शोक, परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस★ Godda News: डॉ. भीमराव आंबेडकर अनुसूचित जाति उत्थान संगठन की बैठक, संगठन मजबूती और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा
● LIVE
लोकप्रिय:धनबादगोड्डाराजमहलसाहिबगंज-शहरमनोरंजनसाहिबगंजवीडियोई-पेपर
धनबाद

Dhanbad News: धनबाद में भू-धंसान और भूमिगत आग का मामला NHRC पहुंचा

संक्षेप: हजारों परिवारों की सुरक्षा को लेकर अधिवक्ता दीपनारायण ने दायर की शिकायत, NHRC ने दर्ज किया मामला कतरास। धनबाद जिले में भू-धंसान, भूमिगत आग और अवैध खनन से …

🎙 NEWS READERखबर सुनेंन्यूज़ एंकर स्टाइल में पूरी खबर पढ़ें
तैयार

शीर्षक, स्थान, खबर का विवरण, रिपोर्टर और पूरी खबर अपने-आप न्यूज़ एंकर शैली में पढ़ी जाएगी। खबर खत्म होते ही आवाज़ अपने-आप बंद हो जाएगी।

Dhanbad News: धनबाद में भू-धंसान और भूमिगत आग का मामला NHRC पहुंचा
Dhanbad News: धनबाद में भू-धंसान और भूमिगत आग का मामला NHRC पहुंचा

हजारों परिवारों की सुरक्षा को लेकर अधिवक्ता दीपनारायण ने दायर की शिकायत, NHRC ने दर्ज किया मामला

कतरास। धनबाद जिले में भू-धंसान, भूमिगत आग और अवैध खनन से उत्पन्न सुरक्षा संबंधी चिंताओं का मामला अब राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) तक पहुंच गया है। कतरास निवासी अधिवक्ता दीपनारायण ने धनबादवासियों के जीवन एवं संपत्ति की सुरक्षा को लेकर आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत को आयोग ने स्वीकार करते हुए डायरी नंबर 22069/IN/2026 आवंटित किया है। वहीं धनबाद कोर्ट में भी HRC No. 1/2026 दायर किए जाने की जानकारी दी गई है।

शिकायत में झरिया, कतरास, सिजुआ, कुसुंडा, बस्ताकोला, लोदना और गोविंदपुर समेत कई क्षेत्रों में भू-धंसान, जमीन में दरार, भूमिगत आग और जहरीली गैस के संभावित खतरे का उल्लेख किया गया है। याचिका में पूरे धनबाद जिले के निवासियों को प्रभावित पक्ष बताते हुए उनके जीवन, मकान और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

शिकायतकर्ता ने 25 जून 2025 को स्वीकृत 5,940.47 करोड़ रुपये के संशोधित झरिया मास्टर प्लान का हवाला देते हुए प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की गति पर सवाल उठाया है। बीसीसीएल और जेआरडीए के बीच जिम्मेदारी को लेकर कथित मतभेद का भी उल्लेख किया गया है।

याचिका में बंद खदानों की सुरक्षा, वैज्ञानिक सर्वे और अवैध खनन पर रोक की मांग के साथ जीआईएस आधारित खतरा मानचित्र, 24 घंटे इमरजेंसी कंट्रोल रूम एवं हेल्पलाइन शुरू करने तथा जोखिम वाले परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पुनर्वासित करने की मांग की गई है।

मामले में बीसीसीएल के सीएमडी, डायरेक्टर पर्सनल, 12 एरिया के महाप्रबंधकों, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, सीआईएसएफ, नगर निगम और डीजीएमएस को प्रतिवादी बनाया गया है।

खबर शेयर करें

संबंधित खबरें

सभी देखें ›

और ताजा खबरें

सभी खबरें ›

वीडियो न्यूज़

सभी वीडियो ›

अलग-अलग श्रेणियां

और भी पढ़ें

सभी खबरें ›