Sunday, 27 Sep 2026☀️ मौसमरांची, झारखंड
BREAKING NEWS
★ पंचायत चुनाव: जागरूक मतदाता ही मजबूत पंचायत की नींव★ न्यूज़ इम्पैक्ट: मुक्तिधाम में चला नगर निगम का बुलडोजर, अवैध दीवारें ध्वस्त★ भूली मोड़ फायरिंग के बाद ईस्ट बसुरिया में मुठभेड़, पुलिस की गोली से एक आरोपी घायल★ चार दिनों से लापता किशोर का जंगल में मिला शव, परिजनों के आरोप के बाद जांच में जुटी पुलिस★ Rajmahal News: बरामदे में सो रहा था परिवार, चोरों ने घर को बनाया निशाना★ Dhanbad News: वासेपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, फहीम खान के भाई शानू समेत तीन घायल; आठ खोखे बरामद★ Godda News: मंत्री ने सुनीं क्षेत्रवासियों की जनसमस्याएं, समाधान का भरोसा★ Godda News: सेवानिवृत्त शिक्षक के निधन पर मंत्री ने जताया शोक, परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस★ Godda News: डॉ. भीमराव आंबेडकर अनुसूचित जाति उत्थान संगठन की बैठक, संगठन मजबूती और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा★ Sahibganj News: हथियार की नोंक पर व्यक्ति से 75 हजार की लूट, पुलिस छानबीन में जुटी★ पंचायत चुनाव: जागरूक मतदाता ही मजबूत पंचायत की नींव★ न्यूज़ इम्पैक्ट: मुक्तिधाम में चला नगर निगम का बुलडोजर, अवैध दीवारें ध्वस्त★ भूली मोड़ फायरिंग के बाद ईस्ट बसुरिया में मुठभेड़, पुलिस की गोली से एक आरोपी घायल★ चार दिनों से लापता किशोर का जंगल में मिला शव, परिजनों के आरोप के बाद जांच में जुटी पुलिस★ Rajmahal News: बरामदे में सो रहा था परिवार, चोरों ने घर को बनाया निशाना★ Dhanbad News: वासेपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, फहीम खान के भाई शानू समेत तीन घायल; आठ खोखे बरामद★ Godda News: मंत्री ने सुनीं क्षेत्रवासियों की जनसमस्याएं, समाधान का भरोसा★ Godda News: सेवानिवृत्त शिक्षक के निधन पर मंत्री ने जताया शोक, परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस★ Godda News: डॉ. भीमराव आंबेडकर अनुसूचित जाति उत्थान संगठन की बैठक, संगठन मजबूती और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा★ Sahibganj News: हथियार की नोंक पर व्यक्ति से 75 हजार की लूट, पुलिस छानबीन में जुटी
● LIVE
लोकप्रिय:धनबादगोड्डाराजमहलसाहिबगंज-शहरमनोरंजनसाहिबगंजवीडियोई-पेपर
धनबाद

Dhanbad News: अवैध कोयला ढुलाई के खिलाफ CISF की कार्रवाई, दो बाइक समेत 20 बोरी कोयला जब्त

संक्षेप: धनबाद। जिले में अवैध कोयला ढुलाई के खिलाफ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की कार्रवाई तेज हो गई है। कोलियरी क्षेत्रों से लेकर शहर के प्रमुख इलाकों तक …

🎙 NEWS READERखबर सुनेंन्यूज़ एंकर स्टाइल में पूरी खबर पढ़ें
तैयार

शीर्षक, स्थान, खबर का विवरण, रिपोर्टर और पूरी खबर अपने-आप न्यूज़ एंकर शैली में पढ़ी जाएगी। खबर खत्म होते ही आवाज़ अपने-आप बंद हो जाएगी।

Dhanbad News: अवैध कोयला ढुलाई के खिलाफ CISF की कार्रवाई, दो बाइक समेत 20 बोरी कोयला जब्त
Dhanbad News: अवैध कोयला ढुलाई के खिलाफ CISF की कार्रवाई, दो बाइक समेत 20 बोरी कोयला जब्त

धनबाद। जिले में अवैध कोयला ढुलाई के खिलाफ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की कार्रवाई तेज हो गई है। कोलियरी क्षेत्रों से लेकर शहर के प्रमुख इलाकों तक अवैध तरीके से कोयला ले जाने वालों पर सुरक्षा बल की नजर बनी हुई है।

इसी क्रम में शुक्रवार को रणधीर वर्मा चौक के समीप सीआईएसएफ की टीम ने बाइक के जरिए अवैध रूप से कोयला ले जाने के मामले में कार्रवाई की। टीम ने कोयला लदी दो मोटरसाइकिलों को जब्त किया।

बताया गया कि दोनों बाइकों पर करीब 20 बोरी से अधिक कोयला लदा हुआ था। जांच के दौरान बाइक सवार मौके से फरार हो गए। इसके बाद सीआईएसएफ ने दोनों मोटरसाइकिलों के साथ लदे कोयले को भी जब्त कर अपने साथ ले गई।

कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप

शहर के प्रमुख चौक के समीप हुई इस कार्रवाई के बाद अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। सीआईएसएफ के अनुसार, बाइक के जरिए अवैध रूप से कोयला ले जाने की सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई थी।

टीम ने बाइक सवारों को रोककर जांच की, लेकिन जांच के दौरान वे मौके से फरार हो गए। इसके बाद दोनों बाइकों और करीब 20 बोरी कोयला जब्त कर लिया गया। सीआईएसएफ ने स्पष्ट किया है कि अवैध कोयला ढुलाई और तस्करी के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

खबर शेयर करें

संबंधित खबरें

सभी देखें ›

और ताजा खबरें

सभी खबरें ›

वीडियो न्यूज़

सभी वीडियो ›

अलग-अलग श्रेणियां

और भी पढ़ें

सभी खबरें ›