तीनपहाड़। थाना क्षेत्र के बाबूपाड़ा पंचायत स्थित हनुमान मंदिर से शुक्रवार दोपहर अज्ञात चोरों ने करीब ढाई किलो वजन की पीतल की घंटी चोरी कर ली। ग्रामीणों के अनुसार, चोर मंदिर में लगी घंटी की जंजीर काटकर उसे अपने साथ ले गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

बताया जाता है कि करीब एक सप्ताह पहले बभनगामा मोड़ स्थित बाबा मनोकामना नाथ शिव मंदिर के गर्भगृह से भी लगभग चार किलो वजन की पीतल की घंटी चोरी हुई थी। वहीं, बोरियो के तेली टोला स्थित बजरंगबली मंदिर से भी घंटी चोरी होने की घटना सामने आई है।
लगातार मंदिरों में हो रही चोरी की घटनाओं से श्रद्धालुओं में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से घटनाओं की जांच कर चोरों को गिरफ्तार करने तथा मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
Sahibganj News: विदेशी करेंसी के साथ बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार





















