Sunday, 18 Oct 2026☀️ मौसमरांची, झारखंड
BREAKING NEWS
★ Godda News: बसंतराय में SBI कैशियर से कथित लूट, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल★ धनबाद में त्योहारों से पहले बड़ा खुलासा! 1400 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, 3 लोग हिरासत मे★ धनबाद शक्ति मन्दिर में दर्शन करने वाले भक्तों की भीड़ ने तोड़ा कई वर्षो का रिकार्ड★ Sahibganj News: विधि-विधान के साथ वेदी पर विराजमान हुईं मां दुर्गा★ Dhanbad News: भावी मुखिया प्रत्याशी ने समरसेबल पंप लगवाकर जलापूर्ति बहाल कराई★ Dhanbad News: ईडी का शिकंजा तेज: धनबाद कोयला घोटाला मामले में माधव सिंह समेत चार लोगों की तलाश जारी★ Ranchi News: झारखंड में SIR: दो बार नोटिस के बाद दस्तावेज जमा नहीं करने वाले मतदाताओं की बनेगी बूथवार सूची★ Sahibganj News: तीनपहाड़ में महासप्तमी पर भव्य कलश शोभायात्रा, 1200 से अधिक कन्याओं और महिलाओं ने लिया भाग★ Rajmahal News: दुर्गापूजा से पहले पश्चिमी जामनगर की गलियों में अंधेरा, स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था पर सवाल★ Dhanbad News: अंबे माइनिंग में चैन डोजर से गिरकर इलेक्ट्रिशियन की मौत, परिवार में मातम★ Godda News: बसंतराय में SBI कैशियर से कथित लूट, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल★ धनबाद में त्योहारों से पहले बड़ा खुलासा! 1400 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, 3 लोग हिरासत मे★ धनबाद शक्ति मन्दिर में दर्शन करने वाले भक्तों की भीड़ ने तोड़ा कई वर्षो का रिकार्ड★ Sahibganj News: विधि-विधान के साथ वेदी पर विराजमान हुईं मां दुर्गा★ Dhanbad News: भावी मुखिया प्रत्याशी ने समरसेबल पंप लगवाकर जलापूर्ति बहाल कराई★ Dhanbad News: ईडी का शिकंजा तेज: धनबाद कोयला घोटाला मामले में माधव सिंह समेत चार लोगों की तलाश जारी★ Ranchi News: झारखंड में SIR: दो बार नोटिस के बाद दस्तावेज जमा नहीं करने वाले मतदाताओं की बनेगी बूथवार सूची★ Sahibganj News: तीनपहाड़ में महासप्तमी पर भव्य कलश शोभायात्रा, 1200 से अधिक कन्याओं और महिलाओं ने लिया भाग★ Rajmahal News: दुर्गापूजा से पहले पश्चिमी जामनगर की गलियों में अंधेरा, स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था पर सवाल★ Dhanbad News: अंबे माइनिंग में चैन डोजर से गिरकर इलेक्ट्रिशियन की मौत, परिवार में मातम
● LIVE
लोकप्रिय:कतरासधनबादराजमहलगोड्डासाहिबगंज-शहरबरहरवाउधवाब्लॉग न्यूजवीडियोई-पेपर
राजमहल

Rajmahal News: दुर्गा पूजा को लेकर तीनपहाड़ थाना में शांति समिति की बैठक।

संक्षेप: तीनपहाड़ (साहिबगंज)। आगामी शारदीय नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को तीनपहाड़ थान…

Rajmahal News: दुर्गा पूजा को लेकर तीनपहाड़ थाना में शांति समिति की बैठक।
Rajmahal News: दुर्गा पूजा को लेकर तीनपहाड़ थाना में शांति समिति की बैठक।

तीनपहाड़ (साहिबगंज)। आगामी शारदीय नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को तीनपहाड़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी गौरव भगत ने की। इसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारी एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए।

बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों की समितियों से रूट चार्ट, कलश यात्रा, मेला आयोजन तथा मूर्ति विसर्जन के निर्धारित मार्ग की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि तीनपहाड़ मुख्य बाजार के अलावा निमगाछी, बभनगामा, तेतुलिया सुतीयरपाड़ा और बाकूड़ी सहित अन्य क्षेत्रों में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

पूजा के दौरान बाजार क्षेत्र में जाम की समस्या को देखते हुए पूजा समितियों ने भारी वाहनों के प्रवेश पर नो-एंट्री लगाने की मांग रखी। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं और आम लोगों की सुविधा को देखते हुए इस पर सहमति जताई। यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए बैंक मोड़ और आरपी विद्या विहार के पास विशेष बैरियर लगाए जाएंगे।

थाना प्रभारी गौरव भगत ने कहा कि पूजा के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वाले हुड़दंगियों और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

बैठक में सब-इंस्पेक्टर महेंद्र कुमार, शहीद अहमद खान, सिद्धार्थ यादव उर्फ बल्ला, रंधीर सिंह, कुंदन सिंह, चंदन श्रीवास्तव, रामजन्म सिंह, पिंटू यादव, आकाश साहा, सुजीत राय, राजू भगत, सूरज कुमार, संजीत स्वर्णकार, रंजीत दास, गणेश स्वर्णकार, नंदलाल स्वर्णकार, शहीद रिज़वी, बलराम सिंह, आशीष चौरसिया, प्रदीप स्वर्णकार, राहुल यादव, अब्दुल्ला अंसारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और पूजा समिति के सदस्य मौजूद थे।

खबर शेयर करें

संबंधित खबरें

सभी देखें ›

और ताजा खबरें

सभी खबरें ›

वीडियो न्यूज़

सभी वीडियो ›

अलग-अलग श्रेणियां

और भी पढ़ें

सभी खबरें ›