कतरास: फुलारीटांड़ पंचायत के वार्ड संख्या-04 नवागढ़ (हरेंद्र टॉकीज) में पिछले दो महीने से जलमीनार खराब होने से ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ रहे थे। परेशान ग्रामीणों ने समाजसेवी सह भावी मुखिया प्रत्याशी राजकुमार यादव को इसकी जानकारी दी।
ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए राजकुमार यादव ने अपने निजी खर्च से शुक्रवार को नया समरसेबल पंप लगवाकर जलापूर्ति बहाल कराई। पंप लगते ही जलापूर्ति शुरू हो गई, जिससे गांव में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर ग्रामीणों ने नारियल फोड़कर पूजा-अर्चना की और मिठाइयां बांटी। ग्रामीणों ने कहा कि इस पहल से साबित हुआ कि जनसेवा का सही अर्थ लोगों की समस्या को समझकर समय पर समाधान करना है। ग्रामीणों ने राजकुमार यादव को धन्यवाद देते हुए आशीर्वाद दिया। मौके पर सिन्टू शर्मा, जीतू यादव, सचिन रवानी, कुंदन रवानी, बढ़न यादव, मंटू यादव, कन्हाई रवानी, मिराज खान, जुमान अंसारी, भोला यादव, रामासरे, कपिल यादव सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।





















