तीनपहाड़। थाना क्षेत्र के लालबन स्थित टीवीएस शोरूम के पास गुरुवार को अचानक कुत्ता सामने आ जाने से एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर कीचड़ भरे नाले में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और उनकी बच्ची घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, करमपुरातो की ओर से एक परिवार मोटरसाइकिल से तीनपहाड़ होते हुए बरहरवा जा रहा था। इसी दौरान लालबन टीवीएस शोरूम के पास अचानक कुत्ता सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क किनारे नाले में जा गिरी।
घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने नाले में फंसी मोटरसाइकिल और घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों के शरीर पर लगे कीचड़ को पानी से साफ कर प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय चिकित्सक के पास भेजा गया।





















