तीनपहाड़। सड़क सुरक्षा को लेकर सोमवार को बभनगामा मोड़ पर परिवहन विभाग और तीनपहाड़ थाना पुलिस ने संयुक्त वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान दोपहिया, टोटो, ऑटो, चारपहिया समेत करीब तीन दर्जन वाहनों की जांच की गई। नियमों के उल्लंघन करने वालों का चालान काटा गया।
जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक नीरज साह ने बताया कि क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए नियमित जांच की जा रही है। सड़क सुरक्षा इंजीनियर अनुज पाराशर ने वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। अभियान में आईटी सहायक राजहंस और तीनपहाड़ थाना पुलिस के जवान शामिल थे। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी जांच अभियान जारी रहेगा।





















