तीनपहाड़। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर तीनपहाड़ में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर एवं पूजा पंडाल को आकर्षक रूप देने के लिए सजावट का काम किया जा रहा है। पंडाल को रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक कपड़ों से सजाया जा रहा है। रात में रोशनी के बीच पंडाल की सुंदरता देखते ही बन रही है।
पूजा समिति की ओर से मां दुर्गा की पूजा को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी करने का प्रयास किया जा रहा है। सजावट में जुटे लोग पंडाल को आकर्षक बनाने में लगे हुए हैं। पूजा को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है। तैयारियां पूरी होने के बाद श्रद्धालु पंडाल में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे।





















