Sunday, 27 Sep 2026☀️ मौसमरांची, झारखंड
BREAKING NEWS
★ पंचायत चुनाव: जागरूक मतदाता ही मजबूत पंचायत की नींव★ न्यूज़ इम्पैक्ट: मुक्तिधाम में चला नगर निगम का बुलडोजर, अवैध दीवारें ध्वस्त★ भूली मोड़ फायरिंग के बाद ईस्ट बसुरिया में मुठभेड़, पुलिस की गोली से एक आरोपी घायल★ चार दिनों से लापता किशोर का जंगल में मिला शव, परिजनों के आरोप के बाद जांच में जुटी पुलिस★ Rajmahal News: बरामदे में सो रहा था परिवार, चोरों ने घर को बनाया निशाना★ Dhanbad News: वासेपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, फहीम खान के भाई शानू समेत तीन घायल; आठ खोखे बरामद★ Godda News: मंत्री ने सुनीं क्षेत्रवासियों की जनसमस्याएं, समाधान का भरोसा★ Godda News: सेवानिवृत्त शिक्षक के निधन पर मंत्री ने जताया शोक, परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस★ Godda News: डॉ. भीमराव आंबेडकर अनुसूचित जाति उत्थान संगठन की बैठक, संगठन मजबूती और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा★ Sahibganj News: हथियार की नोंक पर व्यक्ति से 75 हजार की लूट, पुलिस छानबीन में जुटी★ पंचायत चुनाव: जागरूक मतदाता ही मजबूत पंचायत की नींव★ न्यूज़ इम्पैक्ट: मुक्तिधाम में चला नगर निगम का बुलडोजर, अवैध दीवारें ध्वस्त★ भूली मोड़ फायरिंग के बाद ईस्ट बसुरिया में मुठभेड़, पुलिस की गोली से एक आरोपी घायल★ चार दिनों से लापता किशोर का जंगल में मिला शव, परिजनों के आरोप के बाद जांच में जुटी पुलिस★ Rajmahal News: बरामदे में सो रहा था परिवार, चोरों ने घर को बनाया निशाना★ Dhanbad News: वासेपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, फहीम खान के भाई शानू समेत तीन घायल; आठ खोखे बरामद★ Godda News: मंत्री ने सुनीं क्षेत्रवासियों की जनसमस्याएं, समाधान का भरोसा★ Godda News: सेवानिवृत्त शिक्षक के निधन पर मंत्री ने जताया शोक, परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस★ Godda News: डॉ. भीमराव आंबेडकर अनुसूचित जाति उत्थान संगठन की बैठक, संगठन मजबूती और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा★ Sahibganj News: हथियार की नोंक पर व्यक्ति से 75 हजार की लूट, पुलिस छानबीन में जुटी
● LIVE
लोकप्रिय:धनबादगोड्डाराजमहलसाहिबगंज-शहरमनोरंजनसाहिबगंजवीडियोई-पेपर
धनबाद

तालाब में डूबी 12 वर्षीय शीतल का शव 20 घंटे बाद बरामद, मची चीख पुकार

संक्षेप: कतरास : रामकनाली ओपी क्षेत्र स्थित झींझींपहाड़ी बस्ती में बूढ़ा बाबा मंदिर के समीप तालाब में नहाने के दौरान डूबी 12 वर्षीय शीतल कुमारी का शव करीब 20 घंटे …

🎙 NEWS READERखबर सुनेंन्यूज़ एंकर स्टाइल में पूरी खबर पढ़ें
तैयार

शीर्षक, स्थान, खबर का विवरण, रिपोर्टर और पूरी खबर अपने-आप न्यूज़ एंकर शैली में पढ़ी जाएगी। खबर खत्म होते ही आवाज़ अपने-आप बंद हो जाएगी।

तालाब में डूबी 12 वर्षीय शीतल का शव 20 घंटे बाद बरामद, मची चीख पुकार
तालाब में डूबी 12 वर्षीय शीतल का शव 20 घंटे बाद बरामद, मची चीख पुकार

कतरास : रामकनाली ओपी क्षेत्र स्थित झींझींपहाड़ी बस्ती में बूढ़ा बाबा मंदिर के समीप तालाब में नहाने के दौरान डूबी 12 वर्षीय शीतल कुमारी का शव करीब 20 घंटे बाद शनिवार को बरामद किया गया. शव मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई. वहीं पूरे बस्ती में मातम का माहौल छा गया. रामकनाली ओपी पुलिस ने बरामद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है.

झींझींपहाड़ी निवासी शीतल शुक्रवार शाम अपनी फुफेरी बहन के साथ तालाब में नहाने गई थी. इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गई. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण तालाब के पास जुट गए और बच्ची की तलाश शुरू कर दी. रामकनाली ओपी पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई. तेतुलमारी से पहुंचे अनुभवी गोताखोरों ने देर शाम तक तालाब में खोजबीन की. लेकिन शीतल का कोई पता नहीं चल सका. अंधेरा बढ़ने के कारण तलाशी अभियान रोकना पड़ा.

इसके बाद शनिवार को बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो की पहल और डीसी के निर्देश पर भटिंडा फॉल की रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची. टीम ने तालाब में सघन रेस्क्यू अभियान चलाया. काफी मशक्कत के बाद शीतल का शव पानी से बाहर निकाला गया. स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि गणेश महतो ने बताया कि मृत बच्ची के परिजनों को आपदा प्रबंधन के तहत मिलने वाली सहायता राशि दिलाने की प्रक्रिया में हरसंभव सहयोग किया जाएगा.

खबर शेयर करें

संबंधित खबरें

सभी देखें ›

और ताजा खबरें

सभी खबरें ›

वीडियो न्यूज़

सभी वीडियो ›

अलग-अलग श्रेणियां

और भी पढ़ें

सभी खबरें ›