Sunday, 27 Sep 2026☀️ मौसमरांची, झारखंड
BREAKING NEWS
★ पंचायत चुनाव: जागरूक मतदाता ही मजबूत पंचायत की नींव★ न्यूज़ इम्पैक्ट: मुक्तिधाम में चला नगर निगम का बुलडोजर, अवैध दीवारें ध्वस्त★ भूली मोड़ फायरिंग के बाद ईस्ट बसुरिया में मुठभेड़, पुलिस की गोली से एक आरोपी घायल★ चार दिनों से लापता किशोर का जंगल में मिला शव, परिजनों के आरोप के बाद जांच में जुटी पुलिस★ Rajmahal News: बरामदे में सो रहा था परिवार, चोरों ने घर को बनाया निशाना★ Dhanbad News: वासेपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, फहीम खान के भाई शानू समेत तीन घायल; आठ खोखे बरामद★ Godda News: मंत्री ने सुनीं क्षेत्रवासियों की जनसमस्याएं, समाधान का भरोसा★ Godda News: सेवानिवृत्त शिक्षक के निधन पर मंत्री ने जताया शोक, परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस★ Godda News: डॉ. भीमराव आंबेडकर अनुसूचित जाति उत्थान संगठन की बैठक, संगठन मजबूती और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा★ Sahibganj News: हथियार की नोंक पर व्यक्ति से 75 हजार की लूट, पुलिस छानबीन में जुटी★ पंचायत चुनाव: जागरूक मतदाता ही मजबूत पंचायत की नींव★ न्यूज़ इम्पैक्ट: मुक्तिधाम में चला नगर निगम का बुलडोजर, अवैध दीवारें ध्वस्त★ भूली मोड़ फायरिंग के बाद ईस्ट बसुरिया में मुठभेड़, पुलिस की गोली से एक आरोपी घायल★ चार दिनों से लापता किशोर का जंगल में मिला शव, परिजनों के आरोप के बाद जांच में जुटी पुलिस★ Rajmahal News: बरामदे में सो रहा था परिवार, चोरों ने घर को बनाया निशाना★ Dhanbad News: वासेपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, फहीम खान के भाई शानू समेत तीन घायल; आठ खोखे बरामद★ Godda News: मंत्री ने सुनीं क्षेत्रवासियों की जनसमस्याएं, समाधान का भरोसा★ Godda News: सेवानिवृत्त शिक्षक के निधन पर मंत्री ने जताया शोक, परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस★ Godda News: डॉ. भीमराव आंबेडकर अनुसूचित जाति उत्थान संगठन की बैठक, संगठन मजबूती और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा★ Sahibganj News: हथियार की नोंक पर व्यक्ति से 75 हजार की लूट, पुलिस छानबीन में जुटी
● LIVE
लोकप्रिय:धनबादगोड्डाराजमहलसाहिबगंज-शहरमनोरंजनसाहिबगंजवीडियोई-पेपर
धनबाद

न्यूज़ इम्पैक्ट: मुक्तिधाम में चला नगर निगम का बुलडोजर, अवैध दीवारें ध्वस्त

संक्षेप: धनबाद/कतरास: लिलोरी स्थान मुक्तिधाम कतरास में प्रतीक्षालय पर कथित अवैध कब्जा कर बनाई गई दीवारों को आखिरकार नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने ध्वस्त कर दिया। …

🎙 NEWS READERखबर सुनेंन्यूज़ एंकर स्टाइल में पूरी खबर पढ़ें
तैयार

शीर्षक, स्थान, खबर का विवरण, रिपोर्टर और पूरी खबर अपने-आप न्यूज़ एंकर शैली में पढ़ी जाएगी। खबर खत्म होते ही आवाज़ अपने-आप बंद हो जाएगी।

न्यूज़ इम्पैक्ट: मुक्तिधाम में चला नगर निगम का बुलडोजर, अवैध दीवारें ध्वस्त
न्यूज़ इम्पैक्ट: मुक्तिधाम में चला नगर निगम का बुलडोजर, अवैध दीवारें ध्वस्त

धनबाद/कतरास: लिलोरी स्थान मुक्तिधाम कतरास में प्रतीक्षालय पर कथित अवैध कब्जा कर बनाई गई दीवारों को आखिरकार नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने ध्वस्त कर दिया। निगम कर्मियों ने जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण की एक-एक ईंट हटाई। कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद रहा।

नगर निगम के नगर प्रबंधक रोहित राहुल समद ने बताया कि मीडिया के माध्यम से मुक्तिधाम में अवैध कब्जे की शिकायत मिली थी। इसके बाद स्थल का भौतिक निरीक्षण कर निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई थी। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर इंफोर्समेंट टीम और स्थानीय थाना के सहयोग से गुरुवार को अवैध कब्जा हटाया गया।

उन्होंने बताया कि मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार कराने वाले लोगों से केयरटेकर द्वारा कथित रूप से मनमानी राशि वसूलने की शिकायत भी मिली है। मामले की जांच कर रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को सौंपी जाएगी। मुक्तिधाम में पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर भी अधिकारियों से बातचीत की जाएगी।

जीएनएम दुर्गा पूजा समिति के सचिव अमन जयसवाल ने कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि नगर निगम को अवैध निर्माण के खिलाफ पहले ही कार्रवाई करनी चाहिए थी। उन्होंने दावा किया कि स्थानीय लोगों द्वारा दो दिनों के भीतर निर्माण हटाने का अल्टीमेटम दिए जाने के बाद निगम ने कार्रवाई की।

इंफोर्समेंट टीम के इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने सार्वजनिक स्थलों और नगर निगम की जमीन पर अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जे या निर्माण की शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मौके पर राकेश कुमार सिन्हा, सुपरवाइजर विक्की कुमार, कतरास पुलिस बल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

खबर शेयर करें

संबंधित खबरें

सभी देखें ›

और ताजा खबरें

सभी खबरें ›

वीडियो न्यूज़

सभी वीडियो ›

अलग-अलग श्रेणियां

और भी पढ़ें

सभी खबरें ›