तीनपहाड़। मालदा आरपीएफ कमांडेंट वरुण कुमार बेहरा ने शनिवार शाम तीनपहाड़ आरपीएफ कैंप सहित तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर, फुट ओवरब्रिज और आरपीएफ बैरक की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कमांडेंट ने आरपीएफ बैरक की साफ-सफाई, जवानों की तैनाती तथा सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने फुट ओवरब्रिज पर दोपहिया वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवानों से बातचीत कर उनकी जिम्मेदारियों की जानकारी ली और सतर्कता से कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही स्टेशन परिसर में संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने तथा यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। कमांडेंट ने जवानों को आवश्यक सावधानियां बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल वरीय अधिकारियों को देने का निर्देश दिया। मौके पर आरपीएफ कैंप के अधिकारी और जवान मौजूद थे।
Sahibganj News: मालदा आरपीएफ कमांडेंट ने तीनपहाड़ स्टेशन का किया औचक निरीक्षण
संक्षेप: तीनपहाड़। मालदा आरपीएफ कमांडेंट वरुण कुमार बेहरा ने शनिवार शाम तीनपहाड़ आरपीएफ कैंप सहित तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हों…





















