साहिबगंज। तीनपहाड़ और बरहरवा रेलवे स्टेशन से आरपीएफ बरहरवा की टीम ने अलग-अलग परिस्थितियों में पांच नाबालिग बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। पूछताछ में सामने आया कि सभी बच्चे अपने घर से बिना बताए निकल गए थे। आरपीएफ ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों को सुरक्षित संरक्षण में लिया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद बच्चों की आगे की देखरेख एवं सुरक्षा के लिए उन्हें मंथन बरहरवा के प्रतिनिधियों को सुपुर्द कर दिया गया। आरपीएफ की इस कार्रवाई से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई। टीम ने लोगों से अपील की कि बच्चे घर से लापता हों तो तत्काल पुलिस या आरपीएफ को सूचना दें।
बरहरवा
Barharwa News: तीनपहाड़-बरहरवा स्टेशन से पांच नाबालिग बच्चों का सुरक्षित रेस्क्यू
संक्षेप: साहिबगंज। तीनपहाड़ और बरहरवा रेलवे स्टेशन से आरपीएफ बरहरवा की टीम ने अलग-अलग परिस्थितियों में पांच नाबालिग बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। पूछताछ में सा…














