धनबाद। आपातकालीन परिस्थिति में रक्त की आवश्यकता होने पर सामाजिक संस्था ‘समर्पण एक नेक पहल’ की पहल से एक जरूरतमंद महिला मरीज के लिए SJAS ब्लड बैंक, धनबाद से रक्त उपलब्ध कराया गया।
चौधरी नर्सिंग होम, कतरासगढ़ में उपचाररत 36 वर्षीय महिला मरीज को एनीमिया के कारण बी पॉजिटिव रक्त की 2 यूनिट आवश्यकता थी। रक्त की तत्काल जरूरत को देखते हुए संस्था समर्पण एक नेक पहल ने पहल करते हुए SJAS ब्लड बैंक, धनबाद से आवश्यक रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग किया।
संस्था के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष दिपेश चौहान ने कहा कि “रक्त की जरूरत के समय किसी मरीज को रक्त उपलब्ध कराना मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। हमारी संस्था का निरंतर प्रयास है कि आपातकालीन परिस्थितियों में जरूरतमंद मरीजों तक रक्त पहुंचाया जा सके।”
संस्था ने आम लोगों से भी नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की, ताकि किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में रक्त की कमी बाधा न बने।
— समर्पण एक नेक पहल
“एक यूनिट रक्त—किसी की जिंदगी की उम्मीद।”
“रक्तदान करें, जीवन बचाएं।”





















