Monday, 19 Oct 2026☀️ मौसमरांची, झारखंड
BREAKING NEWS
★ Godda News: बसंतराय में SBI कैशियर से कथित लूट, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल★ धनबाद में त्योहारों से पहले बड़ा खुलासा! 1400 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, 3 लोग हिरासत मे★ धनबाद शक्ति मन्दिर में दर्शन करने वाले भक्तों की भीड़ ने तोड़ा कई वर्षो का रिकार्ड★ Sahibganj News: विधि-विधान के साथ वेदी पर विराजमान हुईं मां दुर्गा★ Dhanbad News: भावी मुखिया प्रत्याशी ने समरसेबल पंप लगवाकर जलापूर्ति बहाल कराई★ Dhanbad News: ईडी का शिकंजा तेज: धनबाद कोयला घोटाला मामले में माधव सिंह समेत चार लोगों की तलाश जारी★ Ranchi News: झारखंड में SIR: दो बार नोटिस के बाद दस्तावेज जमा नहीं करने वाले मतदाताओं की बनेगी बूथवार सूची★ Sahibganj News: तीनपहाड़ में महासप्तमी पर भव्य कलश शोभायात्रा, 1200 से अधिक कन्याओं और महिलाओं ने लिया भाग★ Rajmahal News: दुर्गापूजा से पहले पश्चिमी जामनगर की गलियों में अंधेरा, स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था पर सवाल★ Dhanbad News: अंबे माइनिंग में चैन डोजर से गिरकर इलेक्ट्रिशियन की मौत, परिवार में मातम★ Godda News: बसंतराय में SBI कैशियर से कथित लूट, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल★ धनबाद में त्योहारों से पहले बड़ा खुलासा! 1400 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, 3 लोग हिरासत मे★ धनबाद शक्ति मन्दिर में दर्शन करने वाले भक्तों की भीड़ ने तोड़ा कई वर्षो का रिकार्ड★ Sahibganj News: विधि-विधान के साथ वेदी पर विराजमान हुईं मां दुर्गा★ Dhanbad News: भावी मुखिया प्रत्याशी ने समरसेबल पंप लगवाकर जलापूर्ति बहाल कराई★ Dhanbad News: ईडी का शिकंजा तेज: धनबाद कोयला घोटाला मामले में माधव सिंह समेत चार लोगों की तलाश जारी★ Ranchi News: झारखंड में SIR: दो बार नोटिस के बाद दस्तावेज जमा नहीं करने वाले मतदाताओं की बनेगी बूथवार सूची★ Sahibganj News: तीनपहाड़ में महासप्तमी पर भव्य कलश शोभायात्रा, 1200 से अधिक कन्याओं और महिलाओं ने लिया भाग★ Rajmahal News: दुर्गापूजा से पहले पश्चिमी जामनगर की गलियों में अंधेरा, स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था पर सवाल★ Dhanbad News: अंबे माइनिंग में चैन डोजर से गिरकर इलेक्ट्रिशियन की मौत, परिवार में मातम
● LIVE
लोकप्रिय:कतरासधनबादराजमहलगोड्डासाहिबगंज-शहरबरहरवाउधवाब्लॉग न्यूजवीडियोई-पेपर
कतरास

Dhanbad News: कतरी नदी के अस्तित्व पर संकट: बिना अनुमति मिट्टी डंप कर पुल निर्माण पर उठे सवाल, कार्रवाई की उठी मांग

संक्षेप: कतरास: बीसीसीएल एरिया-4 अंतर्गत अंगार पथरा ओपी और कतरास थाना क्षेत्र में आरके आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा किए जा रहे कोयला उत्खनन कार्य के दौरान नियमों को ता…

Dhanbad News: कतरी नदी के अस्तित्व पर संकट: बिना अनुमति मिट्टी डंप कर पुल निर्माण पर उठे सवाल, कार्रवाई की उठी मांग
Dhanbad News: कतरी नदी के अस्तित्व पर संकट: बिना अनुमति मिट्टी डंप कर पुल निर्माण पर उठे सवाल, कार्रवाई की उठी मांग

कतरास: बीसीसीएल एरिया-4 अंतर्गत अंगार पथरा ओपी और कतरास थाना क्षेत्र में आरके आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा किए जा रहे कोयला उत्खनन कार्य के दौरान नियमों को ताक पर रखने का मामला सामने आया है। कंपनी पर कतरी नदी में भारी मात्रा में मिट्टी डंप कर नदी के प्राकृतिक प्रवाह को अवरुद्ध करने और उसकी चौड़ाई को कम करने का सिलसिला लगातार जारी है, इस अवैध निर्माण और प्रशासनिक चुप्पी को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब बिना किसी वैध अनुमति के नदी में पुल का निर्माण किया जा रहा है, तो यह स्पष्ट रूप से नियमों का खुला उल्लंघन है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई न किया जाना जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर रहा है।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटनाएं

स्थानीय निवासियों के अनुसार, केवल वर्तमान आरके आउटसोर्सिंग कंपनी ही नहीं, बल्कि पूर्व में कार्यरत कंपनियों द्वारा भी कतरी नदी की चौड़ाई को कम करने और नदी की प्रकृति के साथ छेड़छाड़ करने का काम किया जाता रहा है। पूर्व में भी एक अन्य कंपनी द्वारा नदी में अवरोध पैदा कर अवैध पुल का निर्माण किया गया था। वार्ड संख्या-5 की पार्षद निरुपमा देवी और स्थानीय लोगों के कड़े विरोध के बाद उस अवैध पुल को हटाया गया था। कतरी नदी के प्रवाह और उसकी वास्तविक प्रकृति के साथ खिलवाड़ करने का मुद्दा विधायक सरयू राय एवं बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय झा ने भी उठाया था। इस मामले में लोगों का कहना है कि जब पहले विरोध के बाद कार्रवाई संभव थी, तो वर्तमान मामले में प्रशासन खामोश क्यों है?

अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन और संबंधित विभाग इस गंभीर मामले पर कब तक संज्ञान लेते हैं, या फिर कोयला उत्पादन और व्यावसायिक हितों की आड़ में नदी के अस्तित्व से जुड़ा यह महत्वपूर्ण मामला यूं ही दबा रह जाएगा।

खबर शेयर करें

संबंधित खबरें

सभी देखें ›

और ताजा खबरें

सभी खबरें ›

वीडियो न्यूज़

सभी वीडियो ›

अलग-अलग श्रेणियां

और भी पढ़ें

सभी खबरें ›