Monday, 19 Oct 2026☀️ मौसमरांची, झारखंड
BREAKING NEWS
★ Godda News: बसंतराय में SBI कैशियर से कथित लूट, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल★ धनबाद में त्योहारों से पहले बड़ा खुलासा! 1400 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, 3 लोग हिरासत मे★ धनबाद शक्ति मन्दिर में दर्शन करने वाले भक्तों की भीड़ ने तोड़ा कई वर्षो का रिकार्ड★ Sahibganj News: विधि-विधान के साथ वेदी पर विराजमान हुईं मां दुर्गा★ Dhanbad News: भावी मुखिया प्रत्याशी ने समरसेबल पंप लगवाकर जलापूर्ति बहाल कराई★ Dhanbad News: ईडी का शिकंजा तेज: धनबाद कोयला घोटाला मामले में माधव सिंह समेत चार लोगों की तलाश जारी★ Ranchi News: झारखंड में SIR: दो बार नोटिस के बाद दस्तावेज जमा नहीं करने वाले मतदाताओं की बनेगी बूथवार सूची★ Sahibganj News: तीनपहाड़ में महासप्तमी पर भव्य कलश शोभायात्रा, 1200 से अधिक कन्याओं और महिलाओं ने लिया भाग★ Rajmahal News: दुर्गापूजा से पहले पश्चिमी जामनगर की गलियों में अंधेरा, स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था पर सवाल★ Dhanbad News: अंबे माइनिंग में चैन डोजर से गिरकर इलेक्ट्रिशियन की मौत, परिवार में मातम★ Godda News: बसंतराय में SBI कैशियर से कथित लूट, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल★ धनबाद में त्योहारों से पहले बड़ा खुलासा! 1400 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, 3 लोग हिरासत मे★ धनबाद शक्ति मन्दिर में दर्शन करने वाले भक्तों की भीड़ ने तोड़ा कई वर्षो का रिकार्ड★ Sahibganj News: विधि-विधान के साथ वेदी पर विराजमान हुईं मां दुर्गा★ Dhanbad News: भावी मुखिया प्रत्याशी ने समरसेबल पंप लगवाकर जलापूर्ति बहाल कराई★ Dhanbad News: ईडी का शिकंजा तेज: धनबाद कोयला घोटाला मामले में माधव सिंह समेत चार लोगों की तलाश जारी★ Ranchi News: झारखंड में SIR: दो बार नोटिस के बाद दस्तावेज जमा नहीं करने वाले मतदाताओं की बनेगी बूथवार सूची★ Sahibganj News: तीनपहाड़ में महासप्तमी पर भव्य कलश शोभायात्रा, 1200 से अधिक कन्याओं और महिलाओं ने लिया भाग★ Rajmahal News: दुर्गापूजा से पहले पश्चिमी जामनगर की गलियों में अंधेरा, स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था पर सवाल★ Dhanbad News: अंबे माइनिंग में चैन डोजर से गिरकर इलेक्ट्रिशियन की मौत, परिवार में मातम
● LIVE
लोकप्रिय:कतरासधनबादराजमहलगोड्डासाहिबगंज-शहरबरहरवाउधवाब्लॉग न्यूजवीडियोई-पेपर
कतरास

Dhanbad News: गोमो में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 10 वाहनों पर एक लाख का जुर्माना

संक्षेप: धनबाद : स्कूली बच्चों की सुरक्षा से किसी तरह का समझौता न हो इसे लेकर जिला परिवहन विभाग ने मंगलवार को गोमो स्थित डिनोबिली स्कूल में संचालित स्कूली वाहनों क…

Dhanbad News: गोमो में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 10 वाहनों पर एक लाख का जुर्माना
Dhanbad News: गोमो में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 10 वाहनों पर एक लाख का जुर्माना

धनबाद : स्कूली बच्चों की सुरक्षा से किसी तरह का समझौता न हो इसे लेकर जिला परिवहन विभाग ने मंगलवार को गोमो स्थित डिनोबिली स्कूल में संचालित स्कूली वाहनों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया. उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी. द्विवेदी के नेतृत्व में हुई जांच में 10 स्कूली वाहनों पर करीब एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया जबकि दस्तावेज नहीं मिलने पर एक वाहन को जब्त कर लिया गया.

जांच के दौरान मोटरयान निरीक्षक अभय कुमार और शुभम कुमार ने स्कूली वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, इंश्योरेंस, प्रदूषण प्रमाणपत्र समेत अन्य जरूरी कागजातों की बारीकी से जांच की. कागजात अधूरे अथवा मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर 10 वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई. वहीं एक वाहन के पास आवश्यक कागजात पूरी तरह उपलब्ध नहीं पाए गए. इसके बाद वाहन को जब्त कर हरिहरपुर थाना परिसर में सुपुर्द कर दिया गया.

जांच टीम ने विद्यालय के प्राचार्य और वाहन संचालकों को स्कूली बच्चों की सुरक्षा से जुड़े उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया. वाहन चालकों की मौके पर काउंसिलिंग भी की गई. उन्हें निर्धारित गति सीमा का पालन करने, वाहनों में आवश्यक सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने और यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं करने की हिदायत दी गई.

जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी. द्विवेदी ने स्पष्ट किया कि स्कूली वाहनों में नियमों की अनदेखी को गंभीरता से लिया जाएगा और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस तरह की जांच आगे भी जारी रहेगी. अभियान के दौरान जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक सुनील कुमार, रोड इंजीनियर एनालिस्ट अमरेश कुमार, आईटी सहायक देवेंद्र कुमार, मुकुल कुमार समेत विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य संबंधित कर्मी मौजूद रहे.

खबर शेयर करें

संबंधित खबरें

सभी देखें ›

और ताजा खबरें

सभी खबरें ›

वीडियो न्यूज़

सभी वीडियो ›

अलग-अलग श्रेणियां

और भी पढ़ें

सभी खबरें ›