Monday, 19 Oct 2026☀️ मौसमरांची, झारखंड
BREAKING NEWS
★ Godda News: बसंतराय में SBI कैशियर से कथित लूट, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल★ धनबाद में त्योहारों से पहले बड़ा खुलासा! 1400 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, 3 लोग हिरासत मे★ धनबाद शक्ति मन्दिर में दर्शन करने वाले भक्तों की भीड़ ने तोड़ा कई वर्षो का रिकार्ड★ Sahibganj News: विधि-विधान के साथ वेदी पर विराजमान हुईं मां दुर्गा★ Dhanbad News: भावी मुखिया प्रत्याशी ने समरसेबल पंप लगवाकर जलापूर्ति बहाल कराई★ Dhanbad News: ईडी का शिकंजा तेज: धनबाद कोयला घोटाला मामले में माधव सिंह समेत चार लोगों की तलाश जारी★ Ranchi News: झारखंड में SIR: दो बार नोटिस के बाद दस्तावेज जमा नहीं करने वाले मतदाताओं की बनेगी बूथवार सूची★ Sahibganj News: तीनपहाड़ में महासप्तमी पर भव्य कलश शोभायात्रा, 1200 से अधिक कन्याओं और महिलाओं ने लिया भाग★ Rajmahal News: दुर्गापूजा से पहले पश्चिमी जामनगर की गलियों में अंधेरा, स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था पर सवाल★ Dhanbad News: अंबे माइनिंग में चैन डोजर से गिरकर इलेक्ट्रिशियन की मौत, परिवार में मातम★ Godda News: बसंतराय में SBI कैशियर से कथित लूट, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल★ धनबाद में त्योहारों से पहले बड़ा खुलासा! 1400 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, 3 लोग हिरासत मे★ धनबाद शक्ति मन्दिर में दर्शन करने वाले भक्तों की भीड़ ने तोड़ा कई वर्षो का रिकार्ड★ Sahibganj News: विधि-विधान के साथ वेदी पर विराजमान हुईं मां दुर्गा★ Dhanbad News: भावी मुखिया प्रत्याशी ने समरसेबल पंप लगवाकर जलापूर्ति बहाल कराई★ Dhanbad News: ईडी का शिकंजा तेज: धनबाद कोयला घोटाला मामले में माधव सिंह समेत चार लोगों की तलाश जारी★ Ranchi News: झारखंड में SIR: दो बार नोटिस के बाद दस्तावेज जमा नहीं करने वाले मतदाताओं की बनेगी बूथवार सूची★ Sahibganj News: तीनपहाड़ में महासप्तमी पर भव्य कलश शोभायात्रा, 1200 से अधिक कन्याओं और महिलाओं ने लिया भाग★ Rajmahal News: दुर्गापूजा से पहले पश्चिमी जामनगर की गलियों में अंधेरा, स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था पर सवाल★ Dhanbad News: अंबे माइनिंग में चैन डोजर से गिरकर इलेक्ट्रिशियन की मौत, परिवार में मातम
● LIVE
लोकप्रिय:कतरासधनबादराजमहलगोड्डासाहिबगंज-शहरबरहरवाउधवाब्लॉग न्यूजवीडियोई-पेपर
कतरास

Dhanbad News: बाघमारा CHC में रेडियोलॉजी-पैथोलॉजी सेवा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने हरिणा चौक पर किया सत्याग्रह

संक्षेप: कतरास : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बाघमारा में रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी सहित बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता ज…

Dhanbad News: बाघमारा CHC में रेडियोलॉजी-पैथोलॉजी सेवा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने हरिणा चौक पर किया सत्याग्रह
Dhanbad News: बाघमारा CHC में रेडियोलॉजी-पैथोलॉजी सेवा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने हरिणा चौक पर किया सत्याग्रह

कतरास : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बाघमारा में रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी सहित बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पूर्व घोषित चरणबद्ध आंदोलन के तहत सोमवार को ‘संपूर्ण जनजागृति ऑर्गेनाइजेशन’ के बैनर तले हरिणा चौक पर एकदिवसीय सत्याग्रह का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं के त्वरित सुधार और जनहित की पांच प्रमुख मांगों को लेकर हुंकार भरी।

सत्याग्रह के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता जगत महतो ने सांसद सी. पी. चौधरी और विधायक शत्रुघ्न महतो से दूरभाष पर सीधे बातचीत की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को सीएचसी में एक्स-रे, रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी जांच सुविधाओं के न होने से गरीब मरीजों को हो रही गंभीर परेशानियों से अवगत कराया। मामले को संज्ञान में लेते हुए बाघमारा विधायक ने हरिणा स्थित अपने आवासीय कार्यालय में सत्याग्रहियों के साथ बैठक की। उन्होंने सिविल सर्जन (CS) से बात कर सीएचसी में जल्द से जल्द रेडियोलॉजी व जांच सुविधाएं बहाल कराने तथा अन्य मांगों के अविलंब निष्पादन का ठोस आश्वासन दिया।

संगठन के नेतृत्वकर्ता विक्की साव ने कहा कि बाघमारा क्षेत्र की बड़ी आबादी बुनियादी स्वास्थ्य जांच सुविधाओं के अभाव में परेशान है और निर्धन मरीजों को मजबूरी में महंगे इलाज के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता है। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि यदि जिला प्रशासन ने इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में आगामी 9 अक्टूबर को उपायुक्त (DC) एवं बरोरा जीएम का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया जाएगा।

इस सत्याग्रह में विक्की साव, रमेश कुमार महतो, प्रेम कुमार, शंकर कुमार महतो, विकास कुमार महतो, विद्युत रजवार, मिलन कुमार, विक्रम महतो, महाबीर, धीरन नापित, लक्ष्मण नापित, बिनोद रवानी, सुमित कुमार, सुबोध कुमार, अभिजीत कुमार, गुलदीप राम, रोहित कुमार और रमेश रवानी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

खबर शेयर करें

संबंधित खबरें

सभी देखें ›

और ताजा खबरें

सभी खबरें ›

वीडियो न्यूज़

सभी वीडियो ›

अलग-अलग श्रेणियां

और भी पढ़ें

सभी खबरें ›