Saturday, 17 Oct 2026☀️ मौसमरांची, झारखंड
BREAKING NEWS
★ Godda News: बसंतराय में SBI कैशियर से कथित लूट, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल★ धनबाद में त्योहारों से पहले बड़ा खुलासा! 1400 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, 3 लोग हिरासत मे★ धनबाद शक्ति मन्दिर में दर्शन करने वाले भक्तों की भीड़ ने तोड़ा कई वर्षो का रिकार्ड★ Sahibganj News: विधि-विधान के साथ वेदी पर विराजमान हुईं मां दुर्गा★ Dhanbad News: भावी मुखिया प्रत्याशी ने समरसेबल पंप लगवाकर जलापूर्ति बहाल कराई★ Dhanbad News: ईडी का शिकंजा तेज: धनबाद कोयला घोटाला मामले में माधव सिंह समेत चार लोगों की तलाश जारी★ Ranchi News: झारखंड में SIR: दो बार नोटिस के बाद दस्तावेज जमा नहीं करने वाले मतदाताओं की बनेगी बूथवार सूची★ Sahibganj News: तीनपहाड़ में महासप्तमी पर भव्य कलश शोभायात्रा, 1200 से अधिक कन्याओं और महिलाओं ने लिया भाग★ Rajmahal News: दुर्गापूजा से पहले पश्चिमी जामनगर की गलियों में अंधेरा, स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था पर सवाल★ Dhanbad News: अंबे माइनिंग में चैन डोजर से गिरकर इलेक्ट्रिशियन की मौत, परिवार में मातम★ Godda News: बसंतराय में SBI कैशियर से कथित लूट, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल★ धनबाद में त्योहारों से पहले बड़ा खुलासा! 1400 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, 3 लोग हिरासत मे★ धनबाद शक्ति मन्दिर में दर्शन करने वाले भक्तों की भीड़ ने तोड़ा कई वर्षो का रिकार्ड★ Sahibganj News: विधि-विधान के साथ वेदी पर विराजमान हुईं मां दुर्गा★ Dhanbad News: भावी मुखिया प्रत्याशी ने समरसेबल पंप लगवाकर जलापूर्ति बहाल कराई★ Dhanbad News: ईडी का शिकंजा तेज: धनबाद कोयला घोटाला मामले में माधव सिंह समेत चार लोगों की तलाश जारी★ Ranchi News: झारखंड में SIR: दो बार नोटिस के बाद दस्तावेज जमा नहीं करने वाले मतदाताओं की बनेगी बूथवार सूची★ Sahibganj News: तीनपहाड़ में महासप्तमी पर भव्य कलश शोभायात्रा, 1200 से अधिक कन्याओं और महिलाओं ने लिया भाग★ Rajmahal News: दुर्गापूजा से पहले पश्चिमी जामनगर की गलियों में अंधेरा, स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था पर सवाल★ Dhanbad News: अंबे माइनिंग में चैन डोजर से गिरकर इलेक्ट्रिशियन की मौत, परिवार में मातम
● LIVE
लोकप्रिय:कतरासधनबादराजमहलगोड्डासाहिबगंज-शहरबरहरवाउधवाब्लॉग न्यूजवीडियोई-पेपर
कतरास

धनबाद शक्ति मन्दिर में दर्शन करने वाले भक्तों की भीड़ ने तोड़ा कई वर्षो का रिकार्ड

संक्षेप: धनबाद : शक्ति मन्दिर मे आश्विन नवरात्र मे सप्तमी के दिन मातारानी का मां कालरात्री माता के रूप मे पूजन किया गया। पंडित मुकेश पाण्डेय द्वारा यजमान सुनील गंड…

धनबाद शक्ति मन्दिर में दर्शन करने वाले भक्तों की भीड़ ने तोड़ा कई वर्षो का रिकार्ड
धनबाद शक्ति मन्दिर में दर्शन करने वाले भक्तों की भीड़ ने तोड़ा कई वर्षो का रिकार्ड

धनबाद : शक्ति मन्दिर मे आश्विन नवरात्र मे सप्तमी के दिन मातारानी का मां कालरात्री माता के रूप मे पूजन किया गया। पंडित मुकेश पाण्डेय द्वारा यजमान सुनील गंडोत्रा एवं उनकी धर्मपत्नी ज्योती गंडोत्रा से पूरे विधिविधान से पूजन कराया।

आज सप्तमी होने के कारण भक्तों की प्रातः 3.30 बजे से ही लम्बी कतार लग गई जो प्रातः 5.15 की मंगला आरती का इन्तजार करती रही फिर यह सिलसिला दोपहर 12.30 बजे तक चलता रहा। शक्ति मन्दिर मे कई वर्षों के बाद दर्शन करने वाली की ऐसी भीड़ देखी गई। अष्टमी के दिन रविवार छुट्टी होने के कारण मातारानी के दर्शन के लिए मन्दिर मे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुविधा को ध्यान मे रखा गया और मन्दिर कमिटी ने निर्णय लिया है कि मन्दिर के पट्ट दोपहर 12.30 बजे या भीड़ आने तक खुले रहेंगे।

मन्दिर कमिटी का भक्तों से आग्रह है कि दर्शन करने के लिए घर से आराम से निकले क्योंकि जब तक भक्तों के आने का सिलसिला चलता रहेगा मन्दिर के पट्ट खुले रहेंगे अगर भक्त भीड़ से बचना चाहते है तो संध्या 4 बजे से 5.30 बजे के बीच आएं , मन्दिर कमिटी ने जो दिशा निर्देश बनाए हैं उसका पालन करें और कीमती सामान,ज्वैलरी पहन कर न आएं।  व्रती भक्तों को ध्यान मे रखते हुए वितरण के लिए रोजाना फलाहार खीर बनाई जा रही है ।

आश्विन नवरात्र मे मातारानी को भोग प्रसाद जीन भक्तों का बुक है उनसे आग्रह है कि आप सभी आधे घंटे पहले मन्दिर पहुचे ताकि माता रानी को समय से भोग प्रसाद अर्पित किया जा सके।

भक्तों के बीच संध्या आरती “हाथों मे लेके दिया करें मां की आरती”विशेष आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है सभी महिला श्रद्धालु आरती शुरू होने से पहले ही मन्दिर के पीछे परिसर मे अपना स्थान ले लेते है और फिर आरती और पुष्पांजलि का आनन्द उठाते हैं यह कार्यकर्म नवमी तक चलेगा ।

मंदिर मे दर्शन करने आ रहे भक्त लम्बी कतारों मे खड़े रहते हुए बहुत ही धैर्य और मन्दिर के दिशा निर्देश का पालन कर रहे हैं पूरी शक्ति मन्दिर कमिटी सभी भक्तों का आभार व्यक्त करती है। शक्ति मन्दिर मे अष्टमी रविवार को मनाई जाएगी। रविवार अष्टमी के दिन कन्या पूजन प्रातः 10.30 बजे किया जायेगा।

पुरी मन्दिर कमिटी प्रबन्धन समिती, महिला पुरुष सेवादार, प्रशासन , मन्दिर के कर्मचारी सभी भक्तो की सेवा मे लगे हुए हैं ।

खबर शेयर करें

संबंधित खबरें

सभी देखें ›

और ताजा खबरें

सभी खबरें ›

वीडियो न्यूज़

सभी वीडियो ›

अलग-अलग श्रेणियां

और भी पढ़ें

सभी खबरें ›