Saturday, 17 Oct 2026☀️ मौसमरांची, झारखंड
BREAKING NEWS
★ Godda News: बसंतराय में SBI कैशियर से कथित लूट, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल★ धनबाद में त्योहारों से पहले बड़ा खुलासा! 1400 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, 3 लोग हिरासत मे★ धनबाद शक्ति मन्दिर में दर्शन करने वाले भक्तों की भीड़ ने तोड़ा कई वर्षो का रिकार्ड★ Sahibganj News: विधि-विधान के साथ वेदी पर विराजमान हुईं मां दुर्गा★ Dhanbad News: भावी मुखिया प्रत्याशी ने समरसेबल पंप लगवाकर जलापूर्ति बहाल कराई★ Dhanbad News: ईडी का शिकंजा तेज: धनबाद कोयला घोटाला मामले में माधव सिंह समेत चार लोगों की तलाश जारी★ Ranchi News: झारखंड में SIR: दो बार नोटिस के बाद दस्तावेज जमा नहीं करने वाले मतदाताओं की बनेगी बूथवार सूची★ Sahibganj News: तीनपहाड़ में महासप्तमी पर भव्य कलश शोभायात्रा, 1200 से अधिक कन्याओं और महिलाओं ने लिया भाग★ Rajmahal News: दुर्गापूजा से पहले पश्चिमी जामनगर की गलियों में अंधेरा, स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था पर सवाल★ Dhanbad News: अंबे माइनिंग में चैन डोजर से गिरकर इलेक्ट्रिशियन की मौत, परिवार में मातम★ Godda News: बसंतराय में SBI कैशियर से कथित लूट, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल★ धनबाद में त्योहारों से पहले बड़ा खुलासा! 1400 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, 3 लोग हिरासत मे★ धनबाद शक्ति मन्दिर में दर्शन करने वाले भक्तों की भीड़ ने तोड़ा कई वर्षो का रिकार्ड★ Sahibganj News: विधि-विधान के साथ वेदी पर विराजमान हुईं मां दुर्गा★ Dhanbad News: भावी मुखिया प्रत्याशी ने समरसेबल पंप लगवाकर जलापूर्ति बहाल कराई★ Dhanbad News: ईडी का शिकंजा तेज: धनबाद कोयला घोटाला मामले में माधव सिंह समेत चार लोगों की तलाश जारी★ Ranchi News: झारखंड में SIR: दो बार नोटिस के बाद दस्तावेज जमा नहीं करने वाले मतदाताओं की बनेगी बूथवार सूची★ Sahibganj News: तीनपहाड़ में महासप्तमी पर भव्य कलश शोभायात्रा, 1200 से अधिक कन्याओं और महिलाओं ने लिया भाग★ Rajmahal News: दुर्गापूजा से पहले पश्चिमी जामनगर की गलियों में अंधेरा, स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था पर सवाल★ Dhanbad News: अंबे माइनिंग में चैन डोजर से गिरकर इलेक्ट्रिशियन की मौत, परिवार में मातम
● LIVE
लोकप्रिय:कतरासधनबादराजमहलगोड्डासाहिबगंज-शहरबरहरवाउधवाब्लॉग न्यूजवीडियोई-पेपर
कतरास

Dhanbad News: राज्यपाल के हाथों गोल्ड मेडल पाने वाले युवाओं को सबिले हुसैन ट्रस्ट ने किया सम्मानित

संक्षेप: धनबाद: ऑल इंडिया सबिले हुसैन ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को सम्मान समारोह आयोजित कर बीबीएमकेयू (BBMKU) से गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले शहबाज़ रहबर और अल्तमश …

Dhanbad News: राज्यपाल के हाथों गोल्ड मेडल पाने वाले युवाओं को सबिले हुसैन ट्रस्ट ने किया सम्मानित
Dhanbad News: राज्यपाल के हाथों गोल्ड मेडल पाने वाले युवाओं को सबिले हुसैन ट्रस्ट ने किया सम्मानित

धनबाद: ऑल इंडिया सबिले हुसैन ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को सम्मान समारोह आयोजित कर बीबीएमकेयू (BBMKU) से गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले शहबाज़ रहबर और अल्तमश अयाज़ को सम्मानित किया गया। दोनों युवाओं की शैक्षणिक उपलब्धि पर ट्रस्ट के सदस्यों ने खुशी जाहिर करते हुए इसे धनबाद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

गौरतलब है कि दोनों युवाओं को एक सप्ताह पूर्व झारखंड के राज्यपाल के हाथों गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया था। उनकी इस सफलता को मेहनत, लगन और शिक्षा के प्रति समर्पण का परिणाम बताते हुए ऑल इंडिया सबिले हुसैन ट्रस्ट के अध्यक्ष मौलाना आरिफ रज़ा क़ादरी ने प्रसन्नता व्यक्त की।

सम्मान समारोह के दौरान शहबाज़ रहबर और अल्तमश अयाज़ को पवित्र कुरआन, हदीस-ए-नबवी पर आधारित पुस्तकें और शॉल भेंट की गईं। वहीं, ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने दोनों युवाओं को फूलों की माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर मोहम्मद अनवर आलम, इरफान अहमद, आरिफ अली, शाहनवाज़ आलम, नबील अहमद सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह में युवाओं की उपलब्धि की सराहना करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और समाज का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी गई।

खबर शेयर करें

संबंधित खबरें

सभी देखें ›

और ताजा खबरें

सभी खबरें ›

वीडियो न्यूज़

सभी वीडियो ›

अलग-अलग श्रेणियां

और भी पढ़ें

सभी खबरें ›