Monday, 19 Oct 2026☀️ मौसमरांची, झारखंड
BREAKING NEWS
★ Godda News: बसंतराय में SBI कैशियर से कथित लूट, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल★ धनबाद में त्योहारों से पहले बड़ा खुलासा! 1400 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, 3 लोग हिरासत मे★ धनबाद शक्ति मन्दिर में दर्शन करने वाले भक्तों की भीड़ ने तोड़ा कई वर्षो का रिकार्ड★ Sahibganj News: विधि-विधान के साथ वेदी पर विराजमान हुईं मां दुर्गा★ Dhanbad News: भावी मुखिया प्रत्याशी ने समरसेबल पंप लगवाकर जलापूर्ति बहाल कराई★ Dhanbad News: ईडी का शिकंजा तेज: धनबाद कोयला घोटाला मामले में माधव सिंह समेत चार लोगों की तलाश जारी★ Ranchi News: झारखंड में SIR: दो बार नोटिस के बाद दस्तावेज जमा नहीं करने वाले मतदाताओं की बनेगी बूथवार सूची★ Sahibganj News: तीनपहाड़ में महासप्तमी पर भव्य कलश शोभायात्रा, 1200 से अधिक कन्याओं और महिलाओं ने लिया भाग★ Rajmahal News: दुर्गापूजा से पहले पश्चिमी जामनगर की गलियों में अंधेरा, स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था पर सवाल★ Dhanbad News: अंबे माइनिंग में चैन डोजर से गिरकर इलेक्ट्रिशियन की मौत, परिवार में मातम★ Godda News: बसंतराय में SBI कैशियर से कथित लूट, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल★ धनबाद में त्योहारों से पहले बड़ा खुलासा! 1400 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, 3 लोग हिरासत मे★ धनबाद शक्ति मन्दिर में दर्शन करने वाले भक्तों की भीड़ ने तोड़ा कई वर्षो का रिकार्ड★ Sahibganj News: विधि-विधान के साथ वेदी पर विराजमान हुईं मां दुर्गा★ Dhanbad News: भावी मुखिया प्रत्याशी ने समरसेबल पंप लगवाकर जलापूर्ति बहाल कराई★ Dhanbad News: ईडी का शिकंजा तेज: धनबाद कोयला घोटाला मामले में माधव सिंह समेत चार लोगों की तलाश जारी★ Ranchi News: झारखंड में SIR: दो बार नोटिस के बाद दस्तावेज जमा नहीं करने वाले मतदाताओं की बनेगी बूथवार सूची★ Sahibganj News: तीनपहाड़ में महासप्तमी पर भव्य कलश शोभायात्रा, 1200 से अधिक कन्याओं और महिलाओं ने लिया भाग★ Rajmahal News: दुर्गापूजा से पहले पश्चिमी जामनगर की गलियों में अंधेरा, स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था पर सवाल★ Dhanbad News: अंबे माइनिंग में चैन डोजर से गिरकर इलेक्ट्रिशियन की मौत, परिवार में मातम
● LIVE
लोकप्रिय:कतरासधनबादराजमहलगोड्डासाहिबगंज-शहरबरहरवाउधवाब्लॉग न्यूजवीडियोई-पेपर
कतरास

Dhanbad News: जगमगाती लाइटों और गगनचुंबी संरचना से सजी कतरास नगरी, राज्य के सर्वश्रेष्ठ पूजा पंडालों में शामिल हुआ जीएनएम मैदान का पंडाल

संक्षेप: कतरास: कतरास के जीएनएम हाई स्कूल मैदान में आयोजित होने वाली दुर्गा पूजा इस वर्ष पूरे राज्य में आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। मैदान में सज-धजकर तैयार …

Dhanbad News: जगमगाती लाइटों और गगनचुंबी संरचना से सजी कतरास नगरी, राज्य के सर्वश्रेष्ठ पूजा पंडालों में शामिल हुआ जीएनएम मैदान का पंडाल
Dhanbad News: जगमगाती लाइटों और गगनचुंबी संरचना से सजी कतरास नगरी, राज्य के सर्वश्रेष्ठ पूजा पंडालों में शामिल हुआ जीएनएम मैदान का पंडाल

कतरास: कतरास के जीएनएम हाई स्कूल मैदान में आयोजित होने वाली दुर्गा पूजा इस वर्ष पूरे राज्य में आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। मैदान में सज-धजकर तैयार हो रहा पूजा पंडाल अपने निर्माण के अंतिम चरण में पहुंच चुका है। लगभग 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित थाईलैंड के विश्व प्रसिद्ध अरुण टेंपल का स्वरूप अब पूरी तरह निखरकर सामने आ चुका है।

इसकी प्रसिद्धि का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अभी से ही दूर दराज के हजारों लोग 140 फीट लंबे और 150 फीट ऊंचे इस गगनचुंबी एवं भव्य पंडाल की वास्तुकला को देखने एवं इसकी सुंदरता को अपने कैमरे में कैद करने के लिए दूर-दूर से लोग खिंचे चले आ रहे हैं। फेसबुक, व्हाट्सअप, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक से बढ़कर एक हजारों रील वायरल हो रहे हैं। आ रहे हैं। रात के समय रंग-बिरंगी जगमग रोशनी में नहाया यह पंडाल बेहद मनमोहक और अलौकिक दृश्य प्रस्तुत कर रहा है। पंडाल के भीतर मां दुर्गा की दिव्य और भव्य प्रतिमा को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।

पूजा समिति के 200 से अधिक सक्रिय सदस्य

​इस विशाल आयोजन को सफल बनाने के लिए पूजा समिति के 200 से अधिक सक्रिय सदस्य दिन-रात निष्ठापूर्वक तैयारियों में जुटे हुए हैं। आयोजन स्थल पर मेला प्रेमियों के लिए भी व्यापक व्यवस्था की गई है, जहाँ बिजली चालित तारामाची, नौका झूला, टोरा-टोरा, ब्रेक डांस, ड्रैगन ट्रेन और जीरो ग्रैविटी जैसे आधुनिक और विशाल झूले लगाए गए हैं, जो मेले की रौनक को कई गुना बढ़ा रहे हैं। इस वर्ष पूजा के दौरान 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना जताई जा रही है।

​पंडाल की भव्यता और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए धनबाद के मेयर संजीव सिंह, धनबाद सांसद ढुलू महतो, बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, ग्रामीण एसपी तथा कतरास थाना प्रभारी सहित कई गणमान्य हस्तियों ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। सभी अतिथियों ने समिति की सराहना करते हुए इस पंडाल को क्षेत्र के सबसे अद्भुत और उत्कृष्ट पंडालों में से एक करार दिया। स्थानीय लोगों का भी मानना है कि इस बार जीएनएम हाई स्कूल मैदान का यह पंडाल न केवल धनबाद, बल्कि पूरे झारखंड राज्य के सर्वश्रेष्ठ पूजा पंडालों की सूची में शीर्ष स्थान पर रहेगा।

खबर शेयर करें

संबंधित खबरें

सभी देखें ›

और ताजा खबरें

सभी खबरें ›

वीडियो न्यूज़

सभी वीडियो ›

अलग-अलग श्रेणियां

और भी पढ़ें

सभी खबरें ›