Monday, 19 Oct 2026☀️ मौसमरांची, झारखंड
BREAKING NEWS
★ Godda News: बसंतराय में SBI कैशियर से कथित लूट, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल★ धनबाद में त्योहारों से पहले बड़ा खुलासा! 1400 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, 3 लोग हिरासत मे★ धनबाद शक्ति मन्दिर में दर्शन करने वाले भक्तों की भीड़ ने तोड़ा कई वर्षो का रिकार्ड★ Sahibganj News: विधि-विधान के साथ वेदी पर विराजमान हुईं मां दुर्गा★ Dhanbad News: भावी मुखिया प्रत्याशी ने समरसेबल पंप लगवाकर जलापूर्ति बहाल कराई★ Dhanbad News: ईडी का शिकंजा तेज: धनबाद कोयला घोटाला मामले में माधव सिंह समेत चार लोगों की तलाश जारी★ Ranchi News: झारखंड में SIR: दो बार नोटिस के बाद दस्तावेज जमा नहीं करने वाले मतदाताओं की बनेगी बूथवार सूची★ Sahibganj News: तीनपहाड़ में महासप्तमी पर भव्य कलश शोभायात्रा, 1200 से अधिक कन्याओं और महिलाओं ने लिया भाग★ Rajmahal News: दुर्गापूजा से पहले पश्चिमी जामनगर की गलियों में अंधेरा, स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था पर सवाल★ Dhanbad News: अंबे माइनिंग में चैन डोजर से गिरकर इलेक्ट्रिशियन की मौत, परिवार में मातम★ Godda News: बसंतराय में SBI कैशियर से कथित लूट, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल★ धनबाद में त्योहारों से पहले बड़ा खुलासा! 1400 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, 3 लोग हिरासत मे★ धनबाद शक्ति मन्दिर में दर्शन करने वाले भक्तों की भीड़ ने तोड़ा कई वर्षो का रिकार्ड★ Sahibganj News: विधि-विधान के साथ वेदी पर विराजमान हुईं मां दुर्गा★ Dhanbad News: भावी मुखिया प्रत्याशी ने समरसेबल पंप लगवाकर जलापूर्ति बहाल कराई★ Dhanbad News: ईडी का शिकंजा तेज: धनबाद कोयला घोटाला मामले में माधव सिंह समेत चार लोगों की तलाश जारी★ Ranchi News: झारखंड में SIR: दो बार नोटिस के बाद दस्तावेज जमा नहीं करने वाले मतदाताओं की बनेगी बूथवार सूची★ Sahibganj News: तीनपहाड़ में महासप्तमी पर भव्य कलश शोभायात्रा, 1200 से अधिक कन्याओं और महिलाओं ने लिया भाग★ Rajmahal News: दुर्गापूजा से पहले पश्चिमी जामनगर की गलियों में अंधेरा, स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था पर सवाल★ Dhanbad News: अंबे माइनिंग में चैन डोजर से गिरकर इलेक्ट्रिशियन की मौत, परिवार में मातम
● LIVE
लोकप्रिय:कतरासधनबादराजमहलगोड्डासाहिबगंज-शहरबरहरवाउधवाब्लॉग न्यूजवीडियोई-पेपर
कतरास

Dhanbad News: केशलपुर को उजड़ने नहीं देंगे, हर लड़ाई के लिए तैयार हैं: विशाल कुमार महतो

संक्षेप: कतरास : कोयलांचल जन सुरक्षा एवं कार्य अधिकार समिति की जन आक्रोश सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष विशाल कुमार महतो ने बीसीसीएल प्रबंधन, केंद्र और र…

Dhanbad News: केशलपुर को उजड़ने नहीं देंगे, हर लड़ाई के लिए तैयार हैं: विशाल कुमार महतो
Dhanbad News: केशलपुर को उजड़ने नहीं देंगे, हर लड़ाई के लिए तैयार हैं: विशाल कुमार महतो

कतरास : कोयलांचल जन सुरक्षा एवं कार्य अधिकार समिति की जन आक्रोश सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष विशाल कुमार महतो ने बीसीसीएल प्रबंधन, केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ तीखा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि केशलपुर को किसी भी कीमत पर उजड़ने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बीसीसीएल से केसलपुर में जारी अवैध कोयला उत्खनन को तुरंत रोकने और 7 दिनों के भीतर अवैध मुहानों पर 100 हाइवा ओबी डंप कर उन्हें स्थायी रूप से बंद करने की मांग की। महतो ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर समिति केसलपुर की सुरक्षा के लिए डीजीएमएस (DGMS) का घेराव करेगी।

विशाल महतो ने केंद्र और राज्य सरकार पर पूंजीपतियों का पक्ष लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि विस्थापन आसान बनाने के लिए अवैध माइनिंग के जरिए भू-धसान कराया जा रहा है। उन्होंने मजदूरों की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कोल माइंस रेगुलेशन 2017 की अनदेखी का आरोप लगाया और कांटा पहाड़ी, बेनीडीह तथा कुसुंडा एरिया के ए.डी.आई. कोलियरी में मजदूरों की मौत की घटनाओं को ‘हत्या’ करार दिया। समिति ने इन हादसों की डीजीएमएस से उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों पर आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग रखी।

साथ ही, उन्होंने विस्थापित ग्रामीणों के लिए जमीन, नौकरी, मुआवजा, पानी, बिजली और अस्पताल जैसी बुनियादी सुविधाएं देने का अधिकार जताया। सभा में महासचिव लालचंद मंडल, मुखिया प्रतिनिधि गणेश कुमार महतो और पूर्व पार्षद डॉ. विनोद गोस्वामी सहित कई ग्रामीण एवं मजदूर मौजूद थे।

खबर शेयर करें

संबंधित खबरें

सभी देखें ›

और ताजा खबरें

सभी खबरें ›

वीडियो न्यूज़

सभी वीडियो ›

अलग-अलग श्रेणियां

और भी पढ़ें

सभी खबरें ›