Monday, 19 Oct 2026☀️ मौसमरांची, झारखंड
BREAKING NEWS
★ Godda News: बसंतराय में SBI कैशियर से कथित लूट, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल★ धनबाद में त्योहारों से पहले बड़ा खुलासा! 1400 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, 3 लोग हिरासत मे★ धनबाद शक्ति मन्दिर में दर्शन करने वाले भक्तों की भीड़ ने तोड़ा कई वर्षो का रिकार्ड★ Sahibganj News: विधि-विधान के साथ वेदी पर विराजमान हुईं मां दुर्गा★ Dhanbad News: भावी मुखिया प्रत्याशी ने समरसेबल पंप लगवाकर जलापूर्ति बहाल कराई★ Dhanbad News: ईडी का शिकंजा तेज: धनबाद कोयला घोटाला मामले में माधव सिंह समेत चार लोगों की तलाश जारी★ Ranchi News: झारखंड में SIR: दो बार नोटिस के बाद दस्तावेज जमा नहीं करने वाले मतदाताओं की बनेगी बूथवार सूची★ Sahibganj News: तीनपहाड़ में महासप्तमी पर भव्य कलश शोभायात्रा, 1200 से अधिक कन्याओं और महिलाओं ने लिया भाग★ Rajmahal News: दुर्गापूजा से पहले पश्चिमी जामनगर की गलियों में अंधेरा, स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था पर सवाल★ Dhanbad News: अंबे माइनिंग में चैन डोजर से गिरकर इलेक्ट्रिशियन की मौत, परिवार में मातम★ Godda News: बसंतराय में SBI कैशियर से कथित लूट, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल★ धनबाद में त्योहारों से पहले बड़ा खुलासा! 1400 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, 3 लोग हिरासत मे★ धनबाद शक्ति मन्दिर में दर्शन करने वाले भक्तों की भीड़ ने तोड़ा कई वर्षो का रिकार्ड★ Sahibganj News: विधि-विधान के साथ वेदी पर विराजमान हुईं मां दुर्गा★ Dhanbad News: भावी मुखिया प्रत्याशी ने समरसेबल पंप लगवाकर जलापूर्ति बहाल कराई★ Dhanbad News: ईडी का शिकंजा तेज: धनबाद कोयला घोटाला मामले में माधव सिंह समेत चार लोगों की तलाश जारी★ Ranchi News: झारखंड में SIR: दो बार नोटिस के बाद दस्तावेज जमा नहीं करने वाले मतदाताओं की बनेगी बूथवार सूची★ Sahibganj News: तीनपहाड़ में महासप्तमी पर भव्य कलश शोभायात्रा, 1200 से अधिक कन्याओं और महिलाओं ने लिया भाग★ Rajmahal News: दुर्गापूजा से पहले पश्चिमी जामनगर की गलियों में अंधेरा, स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था पर सवाल★ Dhanbad News: अंबे माइनिंग में चैन डोजर से गिरकर इलेक्ट्रिशियन की मौत, परिवार में मातम
● LIVE
लोकप्रिय:कतरासधनबादराजमहलगोड्डासाहिबगंज-शहरबरहरवाउधवाब्लॉग न्यूजवीडियोई-पेपर
कतरास

Dhanbad News: चारधाम यात्रा से लौटे परिवार को घर पहुंचते ही लगा बड़ा झटका, सूर्य_हाईलैंड_सिटी में करीब 15 लाख की चोरी

संक्षेप: धनबाद के सूर्य हाईलैंड सिटी स्थित गायत्री, मकान संख्या 5/15 में बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। चारधाम यात्रा पर गए गजेंद्र सिंह के घर को चोरों ने निशाना ब…

Dhanbad News: चारधाम यात्रा से लौटे परिवार को घर पहुंचते ही लगा बड़ा झटका, सूर्य_हाईलैंड_सिटी में करीब 15 लाख की चोरी
Dhanbad News: चारधाम यात्रा से लौटे परिवार को घर पहुंचते ही लगा बड़ा झटका, सूर्य_हाईलैंड_सिटी में करीब 15 लाख की चोरी

धनबाद के सूर्य हाईलैंड सिटी स्थित गायत्री, मकान संख्या 5/15 में बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। चारधाम यात्रा पर गए गजेंद्र सिंह के घर को चोरों ने निशाना बनाया और लाखों रुपये के आभूषण व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, गजेंद्र सिंह अपने पूरे परिवार के साथ 21 सितंबर 2026 को चारधाम यात्रा के लिए घर से निकले थे। यात्रा पूरी कर परिवार रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 4 बजे अपने घर लौटा। घर पहुंचने पर मुख्य गेट को छोड़कर अंदर के लगभग सभी ताले टूटे मिले। घर के भीतर सामान बिखरा पड़ा था, जिसके बाद परिवार को चोरी की बड़ी वारदात का पता चला।

प्रारंभिक तौर पर घर से सोने के आभूषण, चांदी की वस्तुएं, कीमती साड़ियां, कैमरा, म्यूजिक सिस्टम समेत कई अन्य सामान चोरी होने की बात सामने आई है। चोरी गए सामान की पूरी सूची तैयार की जा रही है और वास्तविक नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल परिवार की ओर से करीब 15 लाख रुपये के सामान की चोरी का अनुमान लगाया गया है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सूर्य हाईलैंड सिटी जैसे आवासीय परिसर में इस तरह की बड़ी चोरी होने से वहां रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने आवासीय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी और प्रवेश-निकास व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

परिवार के यात्रा पर होने का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों में भी अपने घरों की सुरक्षा को लेकर चिंता देखी जा रही है। चोरी की घटना की जांच और चोरी गए सामान की वास्तविक कीमत का आकलन किए जाने के बाद ही पूरे नुकसान की तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

खबर शेयर करें

संबंधित खबरें

सभी देखें ›

और ताजा खबरें

सभी खबरें ›

वीडियो न्यूज़

सभी वीडियो ›

अलग-अलग श्रेणियां

और भी पढ़ें

सभी खबरें ›