Sunday, 18 Oct 2026☀️ मौसमरांची, झारखंड
BREAKING NEWS
★ Godda News: बसंतराय में SBI कैशियर से कथित लूट, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल★ धनबाद में त्योहारों से पहले बड़ा खुलासा! 1400 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, 3 लोग हिरासत मे★ धनबाद शक्ति मन्दिर में दर्शन करने वाले भक्तों की भीड़ ने तोड़ा कई वर्षो का रिकार्ड★ Sahibganj News: विधि-विधान के साथ वेदी पर विराजमान हुईं मां दुर्गा★ Dhanbad News: भावी मुखिया प्रत्याशी ने समरसेबल पंप लगवाकर जलापूर्ति बहाल कराई★ Dhanbad News: ईडी का शिकंजा तेज: धनबाद कोयला घोटाला मामले में माधव सिंह समेत चार लोगों की तलाश जारी★ Ranchi News: झारखंड में SIR: दो बार नोटिस के बाद दस्तावेज जमा नहीं करने वाले मतदाताओं की बनेगी बूथवार सूची★ Sahibganj News: तीनपहाड़ में महासप्तमी पर भव्य कलश शोभायात्रा, 1200 से अधिक कन्याओं और महिलाओं ने लिया भाग★ Rajmahal News: दुर्गापूजा से पहले पश्चिमी जामनगर की गलियों में अंधेरा, स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था पर सवाल★ Dhanbad News: अंबे माइनिंग में चैन डोजर से गिरकर इलेक्ट्रिशियन की मौत, परिवार में मातम★ Godda News: बसंतराय में SBI कैशियर से कथित लूट, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल★ धनबाद में त्योहारों से पहले बड़ा खुलासा! 1400 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, 3 लोग हिरासत मे★ धनबाद शक्ति मन्दिर में दर्शन करने वाले भक्तों की भीड़ ने तोड़ा कई वर्षो का रिकार्ड★ Sahibganj News: विधि-विधान के साथ वेदी पर विराजमान हुईं मां दुर्गा★ Dhanbad News: भावी मुखिया प्रत्याशी ने समरसेबल पंप लगवाकर जलापूर्ति बहाल कराई★ Dhanbad News: ईडी का शिकंजा तेज: धनबाद कोयला घोटाला मामले में माधव सिंह समेत चार लोगों की तलाश जारी★ Ranchi News: झारखंड में SIR: दो बार नोटिस के बाद दस्तावेज जमा नहीं करने वाले मतदाताओं की बनेगी बूथवार सूची★ Sahibganj News: तीनपहाड़ में महासप्तमी पर भव्य कलश शोभायात्रा, 1200 से अधिक कन्याओं और महिलाओं ने लिया भाग★ Rajmahal News: दुर्गापूजा से पहले पश्चिमी जामनगर की गलियों में अंधेरा, स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था पर सवाल★ Dhanbad News: अंबे माइनिंग में चैन डोजर से गिरकर इलेक्ट्रिशियन की मौत, परिवार में मातम
● LIVE
लोकप्रिय:कतरासधनबादराजमहलगोड्डासाहिबगंज-शहरबरहरवाउधवाब्लॉग न्यूजवीडियोई-पेपर
कतरास

Dhanbad News: शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज में अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित

संक्षेप: कतरास : शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज, सिजुआ में छात्रों को आग से बचाव और आपातकालीन स्थिति से सुरक्षित निकलने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। टाट…

Dhanbad News: शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज में अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित
Dhanbad News: शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज में अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित

कतरास : शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज, सिजुआ में छात्रों को आग से बचाव और आपातकालीन स्थिति से सुरक्षित निकलने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। टाटा सिजुआ ग्रुप के सुरक्षा विभाग और फायर फाइटर टीम के तत्वावधान में आयोजित इस एक दिवसीय जागरूकता शिविर में आग पर नियंत्रण पाने, आपात स्थिति में तुरंत सही निर्णय लेने और जान-माल के नुकसान को न्यूनतम करने के तरीकों से सभी को विस्तार से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान फायर फाइटर नितिन यादव और अमित यादव ने छात्रों को कई महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारियां दीं। उन्होंने पानी के प्रयोग से आग का तापमान कम करने, गीली बोरी या कंबल डालकर ऑक्सीजन का संपर्क काटने और आसपास से ज्वलनशील पदार्थों को हटाकर आग का फैलाव रोकने जैसे प्रभावी उपाय समझाए। इसके साथ ही अग्निशामक यंत्रों (फायर एक्सटिंग्विशर) को सही समय पर चलाने की विधि बताई गई और एलपीजी सिलेंडर में आग लगने पर उस पर काबू पाने का लाइव प्रैक्टिकल डेमो भी पेश किया गया।

इस प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 400 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के सफल संचालन में उप प्राचार्य रमेश प्रसाद, सुरक्षा गार्ड कुलदीप महतो सहित प्रो. रमेश प्रसाद, प्रो. मौकित उद्दीन, प्रो. समीर कुमार महतो, प्रो. अविनाश कुमार, प्रो. कल्पना कुमारी, प्रो. राखोहारी महतो, प्रो. राजू महतो, प्रो. मेघनाथ महतो, प्रो. राकेश कुमार महतो, प्रो. मनोज कुमार महतो, प्रो. दिनेश मधेशिया, प्रो. राजकुमार प्रसाद, प्रो. पंचानन सिंह चौधरी, प्रो. शेखर महतो, प्रो. चमन महतो, प्रो. राजकुमारी, प्रो. प्रियंका कुमारी, प्रो. इंदू कुमारी, मोहित कुमार महतो, जितेंद्र महतो, तेंदुलकर भट्ट, चक्रधर महतो, अभिमन्यु महतो, मोहित महतो, लालू महतो, भुनेश्वर महतो, शांति देवी, शंकर महतो, प्रदीप महतो और पंकज महतो समेत कॉलेज के अन्य कर्मी व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

खबर शेयर करें

संबंधित खबरें

सभी देखें ›

और ताजा खबरें

सभी खबरें ›

वीडियो न्यूज़

सभी वीडियो ›

अलग-अलग श्रेणियां

और भी पढ़ें

सभी खबरें ›