- Advertisement -
Home धनबाद वार्ड 5 की समस्याओं को लेकर पार्षद का बीसीसीएल प्रबंधन को ज्ञापन

वार्ड 5 की समस्याओं को लेकर पार्षद का बीसीसीएल प्रबंधन को ज्ञापन

- Advertisement -

कतरास / धनबाद प्रतिनिधि कतरास क्षेत्र स्थित वार्ड संख्या 5 की पार्षद श्रीमती निरुपमा देवी ने क्षेत्र की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर बीसीसीएल (BCCL) प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों और विस्थापित परिवारों को हो रही परेशानियों को प्रमुखता से उठाते हुए त्वरित समाधान की मांग की है।

ज्ञापन में पार्षद ने सबसे पहले लकड़का 14 नंबर और 9 नंबर क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन कार्य पर चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि आउटसोर्सिंग कंपनी की गाड़ियों के माध्यम से अवैध कारोबारियों को सहयोग मिल रहा है। साथ ही, इन गाड़ियों के खड़े रहने से महिलाओं को दैनिक आवश्यक कार्यों, विशेषकर शौच जैसी गतिविधियों में भी भारी कठिनाई हो रही है। इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है।

ज्ञापन देते पार्षद की तस्वीर

जल संकट को लेकर भी उन्होंने गंभीर मुद्दा उठाया। पार्षद के अनुसार, वार्ड संख्या 5 में लाखों गैलन पानी खुले में व्यर्थ बहाया जा रहा है। यदि इस पानी को गजलिटॉड, लकड़का 4 नंबर और लाल धोड़ा जैसे इलाकों में आपूर्ति की जाए, तो क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है।

इसके अलावा, मां अंबे आउटसोर्सिंग परियोजना से निकलने वाले पानी के कारण जलजमाव की समस्या विकराल हो गई है। कतरास-धनबाद मुख्य मार्ग के किनारे बहते पानी से अंगार पथरा लोडिंग, घोड़ा बस्ती और नीचे भुइयां घोड़ा के कई घरों में पानी भर रहा है, जिससे हालात तालाब जैसे बन गए हैं। इस समस्या के समाधान के लिए पाइपलाइन या नाली निर्माण की मांग की गई है।

सड़क व्यवस्था पर भी पार्षद ने ध्यान आकर्षित कराया। अंगार पथरा हॉल्ट से माली धोड़ा तक जाने वाला मार्ग अत्यंत जर्जर हो चुका है। उन्होंने इस मार्ग को तत्काल कच्ची सड़क के रूप में दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके। वहीं, अंगार पथरा स्थित “जीवन ज्योति आश्रम” में रह रहे कुष्ठ पीड़ितों और असहाय लोगों के लिए शुद्ध पेयजल और खाद्य सामग्री की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई गई है।

पार्षद निरुपमा देवी ने बीसीसीएल प्रबंधन से जनहित को प्राथमिकता देते हुए सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की है। उन्होंने मधुर स्वर में कही कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read

मजदूरों और आदिवासियों के अधिकारों की हत्या: हम बर्दास्त नही करेंगें : संतोष सिंह

निरसा|धनबाद:  एग्यारकुंड प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार को मुगमा डाक बंगला परिसर में भव्य 'कार्यकर्ता सम्मेलन एवं संवाद सह प्रशिक्षण शिविर' का आयोजन किया...
- Advertisement -

सिनीडीह में मनाया गया शहीद गोपाल बाउरी का शहादत दिवस ।

महुदा । मधुबन थाना क्षेत्र सिनीडीह शाहिद गोपाल बाउरी का शहादत दिवस बाघमारा प्रखंड अंतर्गत सिनीडीह में अखिल भारतीय बाउरी समाज कल्याण समिति के...

झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व केंद्रीय महासचिव अवध किशोर सहाय का निधन ।

धनबाद / झारखंड : धनबाद में श्रमिक आंदोलन और समाज सेवा की एक मजबूत कड़ी टूट गई। अवध किशोर सहाय का निधन हो गया...

दो दिवसीय पंडित दिनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का समापन ।

गोपिनाथडीह / पुटकी । गोपिनाथडीह बस्ती के सामुदायिक भवन में भाजपा धनबाद प्रखण्ड अध्यक्ष गौतम सिंह चौधरी के अध्यक्षता में दो दिवसीय पंडित दिन...
Related News

डिजिटल इंडिया में आदिम युग,बूंद-बूंद पानी को तरसता टोपाटांड

नहर के गड्ढे (चुवां) का पानी बुझाता है इंसानों की प्यास निरसा/धनबाद: कहने को तो हम 21वीं सदी के 'डिजिटल इंडिया' में जी रहे हैं,...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here