साहिबगंज | संवाददाता: साहिबगंज जिले में एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महाराजपुर रेलवे फाटक के समीप हावड़ा-जमालपुर सुपर एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की जान चली गई।
घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

मृतक की पहचान महाराजपुर रेलवे फाटक निवासी अनिल नोनिया के पुत्र विष्णु नोनिया के रूप में की गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह घटना अचानक हुई, हालांकि हादसे के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here