महाराजगंज / टुंडी: (विवेकानंद तुरी) टुंडी प्रखण्ड के महाराजगंज स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित 24 प्रहर व्यापी श्री श्री अखंड हरिनाम संकीर्तन महोत्सव का रविवार को कुंज मिलन के साथ धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुआ. संकीर्तन समापन पर सैकड़ों महिला पुरुषों ने पूरे गांव में हरि नाम संकीर्तन कर भ्रमण किये , इससे पूरा गांव भक्तिमय हो गया। समापन समारोह में पश्चिम बंगाल के संकीर्तनिया माला धीवर ने बांग्ला गीत व धार्मिक झांकियों की प्रस्तुति दी.

अखंड हरिनाम संकीर्तन को लेकर महाराजगंज व लछुरायडीह में भक्ति का माहौल बना रहा. भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया गया. उन्हाने कहा कि जीवन काल में कितनी विपत्ति क्यों नहीं आ जाये. हम सब को भगवान की भक्ति का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए. अपने धर्म और संस्कृति से हमेशा जुड़कर रहना चाहिए. सांसारिक जीवन में हमें सत्कर्म, परोपकार और जीवों के प्रति दया की भावना रखना चाहिए। अनुष्ठान के अंत में महाप्रसाद का वितरण किया गया।

जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। वर्धमान की गायिका माला धीवर ने अपने मधुर कंठ से बांग्ला पाला कीर्तन गान प्रस्तुत कर नृत्य गीत से श्री कृष्ण रास लीला का वर्णन कर भक्तो को भाव विभोर कर दिया। बताते चलें आयोजित 24 प्रहर व्यापी श्री श्री अखंड हरिनाम संकीर्तन महोत्सव महाराजगंज व लछुरायडीह के ग्रामीणों के द्वारा की जा रही है । हरि संकीर्तन को सफल बनाने में समिति के सदस्यगण एवं ग्रामवासी का सहरनीय योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here