- देश भर से भाग ले रहे 25 राज्यों में उभरकर आए एमानुएल किस्कू
साहिबगंज / jharkhand :- खेल एवं युवा मामले,भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 25 मार्च से 03 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला अंतर्गत जगदलपुर शहर में संपन्न प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स प्रतियोगिता के एथलेटिक्स स्पर्धा 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में रजत पदक जीत एवं 110 मीटर हर्डल्स में चौथे स्थान पर रह जगदलपुर से भाया रांची वनांचल एक्सप्रेस से साहेबगंज लौटने पर साहेबगंज रेलवे स्टेशन पर फूल,माला,मिठाई खिलाकर एमानुएल किस्कू का ज़ोरदार स्वागत किया गया।
ज्ञात हो कि खेल विभाग द्वारा जिले के सिदो कान्हु स्टेडियम,साहेबगंज में संचालित आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के प्रतिभावान खिलाड़ी 15 वर्षीय एमानुएल किस्कू प्रशिक्षक योगेश यादव के नेतृत्व में अभ्यास करते हुए।स्कूल नेशनल अंडर 14 एथलेटिक्स,रांची 2025 में 4 गुणा 100 मीटर रिले में कांस्य पदक,हर्डल्स में चतुर्थ,पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स रांची में हर्डल्स में कांस्य,जूनियर नेशनल एथलेटिक्स अंडर 16 प्रतियोगिता,भुनेश्वर में रिले में चतुर्थ, हर्डल्स में छठा,स्कूल नेशनल अंडर 17 एथलेटिक्स,लखनऊ में हर्डल्स में पांचवा स्थान पर रहे थे।इसके पूर्व खेल विभाग द्वारा एवं ए एफ आई द्वारा रांची में फरवरी माह 2026 में आयोजित प्रथम चरण एवं द्वितीय चरण खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के कठिन चयन उपरांत एमानुएल किस्कू संथाल परगना से एथलेटिक्स पुरुष वर्ग में एक मात्र प्रतिभागी के रूप में झारखंड टीम में शामिल किए गए।
साहेबगंज के लिए खेलो इंडिया में एमानुएल किस्कू के द्वारा जीता गया पहला पदक था।जिसके बदौलत झारखंड एथलेटिक्स पुरुष टीम देश भर में दूसरे एवं ओवर चैंपियनशिप में तीसरे स्थान पर रही।मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला खेल पदाधिकारी कुमार हर्ष,जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार यादव,सचिव माधव चंद्र घोष,कोषाध्यक्ष संतोष उर्फ टिंकू,जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता ओम ततसत,कोषाध्यक्ष निमाई चौधरी,जिला साइक्लिंग संघ के उपाध्यक्ष विकास गुप्ता,सुनील यादव,जिला कबड्डी संघ के बिरेंद्र कुमार एवं आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षु एवं प्रशिक्षक समेत अन्य मौजूद रहे।






















