साहिबगंज / झारखंड: शहर के बिजली गंगा घाट पर स्थित मुनिलाल श्मशान घाट पर शवों का दाह संस्कार करने के लिए रोजाना कई परिवारों के लोग आते हैं। जहां मुनिलाल श्मशान घाट पर भीषण गर्मी के मौसम में पानी पीने की सुविधा उपलब्ध नहीं रहने के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

जहां शवों का दाह संस्कार करने के लिए आने वाले परिवार के लोगों को बाहर से पानी की बोतल व जार खरीदकर पानी पीकर अपनी प्यास बुझानी पड़ती थी जहां इस समस्या को देखते हुए वार्ड नंबर 11 दहिया टोला बड़तल्ला स्ट्रीट के वार्ड पार्षद रंजीत प्रसाद साह उर्फ डोमा ने अपने निजी खर्च पर मुनिलाल श्मशान घाट पर पानी नल को लगाया ताकि यहां आने वाले लोगों को सहूलियत हो सकें। इस मौके पर वार्ड पार्षद के साथ कई युवक मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here