धनबाद | झारखंड संवददाता: कहते हैं कि वफादारी और प्रेम की कोई भाषा नहीं होती, और इस बात को धनबाद के मनईटांड़, राजपति साव कॉलोनी निवासी सानू धारा के परिवार ने साबित कर दिखाया है। सानू के घर में रहने वाली चार वर्षीय डॉग (कुकू-कुत्तिया) अब महज एक पालतू जानवर नहीं, बल्कि परिवार का एक खास सदस्य बन चुकी है।

गुरुवार को कुकू का चौथा जन्मदिन पूरे धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कई लोगों को आमंत्रित किया गया था। सभी उत्साह के साथ उपहार लेकर शामिल हुए, जिससे पूरी कॉलोनी में उत्सव का माहौल बन गया।

सानू धारा ने बताया कि कुकू उनके सुख-दुख की साथी है। परिवार का मानना है कि बेजुबान जानवरों को यदि प्यार और सम्मान दिया जाए, तो वे परिवार की खुशियों में एक सदस्य के रूप में शामिल हो जाते हैं।

गुब्बारों से सजा घर, मंगाया गया स्पेशल केक

कुकू के जन्मदिन के अवसर पर पूरे घर को रंग-बिरंगे गुब्बारों और लाइटों से सजाया गया था। इस खास मौके के लिए विशेष रूप से डॉग-फ्रेंडली दो पाउंड का केक मंगवाया गया था, जिस पर कुकू की तस्वीर भी बनी थी। कुकू के लिए विशेष रूप से नए कपड़े भी तैयार करवाए गए थे।

उपहार लेकर पहुंचे मेहमान

जन्मदिन समारोह में केवल परिवार के सदस्य ही नहीं, बल्कि सानू के मित्र और कई अन्य मेहमान भी शामिल हुए। उत्सव का माहौल तब और खुशनुमा हो गया, जब मेहमान कुकू के लिए खिलौने, तस्वीरें और अन्य आकर्षक उपहार लेकर पहुंचे। सानू धारा ने बताया कि कुकू उनके घर में पिछले चार वर्षों से है और हर साल उसका जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here