पोड़ैयाहाट। गोड्डा प्रतिनिधि: शनिवार को राष्ट्रीय महिला आयोग पूर्व सदस्य ममता कुमारी के आवास में थाना क्षेत्र के ओमवार गांव निवासी महेंद्र हेम्ब्रम अपने बेटी एवं परिजन के साथ पहुंचे और न्याय की गुहार लगाया। पीड़ित महेंद्र एवं परिजनों ने पूर्व सदस्य के समक्ष कहा कि थाना क्षेत्र के राजपुरा गांव निवासी रामु सोरेन दमाद है। और बेटी को छोड़कर हमारी पत्नी सुकूमूनी हांसदा को बीते 14 फरवरी को झाड़ फूंक के बहाने लेकर चला गया है। और अभी तक वापस नहीं किया है।बोलने पर पुरे परिवार को जान से मारने की धमकी देता है
।उन्होंने कहा की थाना में 25 फरवरी को लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। और पुलिस अधीक्षक को भी लिखित सूचना दी गई है। इसके बावजूद आरोपी के विरुद्ध कोई कार्रवाई प्रशासन नहीं कर रही है। इसके बाद राष्ट्रीय महिला आयोग पूर्व सदस्य ममता कुमारी ने दूरभाष पर हेडक्वार्टर डीएसपी जयप्रकाश नारायण चौधरी को पुरी घटना की जानकारी दी।और पुलिस प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही। कार्रवाई नहीं होने के बाद सड़क जाम कर प्रदर्शन करने की बात कही। जिसके बाद डीएसपी ने सदस्य को अस्वस्थ कराया कि मामले में समय रहते ही कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि आवेदन में सन्हा दर्ज किया गया है। मामला सास दामाद का है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।पूर्व महिला राष्ट्रीय सदस्य ममता कुमारी मीडिया से बात बीत के दौरान कहा की झारखंड में प्रशासनिक व्यवस्था बिल्कुल फैल हो गया है। आदिवासी बहन बेटियां शोषित हो रहा है।और सरकार आदिवासी समाज के प्रति चुप्पी सादे हए।जो झारखंड के लोगों के लिए काफी दुख की बात है।
























