धनबाद | संवाददाता : धनबाद स्थित चौधरी नर्सिंग होम में भर्ती 42 वर्षीय एक मरीज के ऑपरेशन के दौरान रक्त की गंभीर कमी सामने आने पर तत्काल रक्त की आवश्यकता उत्पन्न हो गई। चिकित्सकों द्वारा मरीज को शीघ्र रक्त चढ़ाने की सलाह दी गई, जिसके बाद सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” ने तत्परता दिखाते हुए मानवता का सराहनीय उदाहरण पेश किया।
संस्था के प्रयासों से एसजेएएस ब्लड बैंक, धनबाद के माध्यम से कुल 4 यूनिट रक्त की सफलतापूर्वक व्यवस्था कराई गई, जिससे मरीज का इलाज संभव हो सका। इस नेक कार्य में संस्था के चार समर्पित रक्तदाताओं — रोहित कुमार सिंह, उमेश कुमार, उत्तम कुमार वर्मा एवं अजीत कुमार वर्मा — ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मरीज की जान बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
संस्था के संस्थापक दीपेश चौहान ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है, जो किसी को नया जीवन दे सकता है।” उन्होंने समाज के लोगों से समय-समय पर रक्तदान करने की अपील भी की।
समर्पण एक नेक पहल संस्था लगातार जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है और भविष्य में भी इसी प्रकार समाज सेवा के कार्य जारी रखने का संकल्प दोहराया





















