साहिबगंज/बोरियो: बोरियो प्रखंड के राझन में जेएसएससी राझन द्वारा आयोजित चार दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन झामुमो प्रखंड अध्यक्ष स्टीफन मुर्मू एवं बोरियो प्रखंड प्रमुख शांति बास्की ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान खेल प्रेमियों और युवाओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।

स्टीफन मुर्मू ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर देते हैं और क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने आयोजन समिति को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पहले दिन एफसी कटिहार (बिहार) ने जूनियर बड़ोली (शिकारीपाड़ा, दुमका) को 2-0 से हराया। बीएसके कॉलेज बरहरवा ने बीएमएफसी पूर्णिया को 3-0 से मात दी। जतरा डोगा (मालदा, पश्चिम बंगाल) ने चांदू हिरला साहिबगंज को पेनाल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया, जबकि पुलिस स्टेशन बोरियो ने यंग वारियर गिरिडीह को 3-2 से पराजित किया। क्वार्टर फाइनल में बीएसके कॉलेज ने एफसी कटिहार को टाई-ब्रेकर में 5-4 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

टूर्नामेंट में प्रथम पुरस्कार 5 लाख, द्वितीय 4 लाख तथा तृतीय व चतुर्थ पुरस्कार 1-1 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here