साहिबगंज /तीनपहाड़ :- जिले के तीनपहाड़ क्षेत्र अंतर्गत जोंका गाँव स्थित बजरंग बली चौक के समीप श्रीमद भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।वहीं यह धार्मिक कार्यक्रम 05 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 13 अप्रैल 2026 तक विधिवत रूप से संपन्न होगा। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर शनिवार की सुबह 501 कन्याएं के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई,जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं एवं पुरुष शामिल हुए।कलश यात्रा पूरे गाँव का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई।
इस अवसर पर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालु भक्ति गीतों एवं जयकारों के साथ कार्यक्रम में भाग लेते नजर आए।अयोध्या धाम उत्तर प्रदेश के सुप्रसिद्ध कथा वाचक धंनजय वैष्णव जी महाराज ने बताया कि कथा के दौरान प्रतिदिन प्रवचन,भजन-कीर्तन एवं धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे,जिससे क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण का संचार होगा।कार्यक्रम को सफल बनाने में सैंकड़ों स्थानीय ग्रामीणों एवं दर्जनों समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।






















