नई दिल्ली/ PIB

बिहार के नालंदा जिले में हुई भगदड़ की घटना पर नरेन्द्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
प्रधानमंत्री ने इस दुखद घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके साथ पूरा देश खड़ा है। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की।

इस बीच प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से अनुग्रह राशि की घोषणा की है। इसके तहत प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर अपनी संवेदना व्यक्त की और राहत राशि की जानकारी साझा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here