साहिबगंज संवाददाता: थाना प्रभारी अनीस कुमार पांडे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि मुफ्फसिल थाना कांड संख्या-36/26, दिनांक 04 अप्रैल 2026 के अंतर्गत दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

उक्त कांड भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2)/115(2)/74/75(2)/351(2)/3(5) तथा 8 पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया था। मामले के प्राथमिक अभियुक्त रबिल, पिता मोहम्मद जलान उर्फ कलुआ, साकिन सिद्दीक टोला लालबथानी, थाना-मुफ्फसिल, जिला-साहिबगंज को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायिक प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

पुलिस ने कहा कि इस प्रकार के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here