Trending Now ताज़ा अपडेट लोड हो रहे हैं...
🔍
🔔
0
👤
देश-प्रदेश बिहार झारखण्ड उत्तर प्रदेश दिल्ली मध्य प्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र हरियाणा
Cancel
सूचनाएँ (Notifications) Clear All
👤

Guest User

Sign in to sync dashboard

0
Likes
0
Comments
0
Views
0
Shares
ब्रेकिंग न्यूज़
Loading...
गोड्डा

एस आर टी महाविद्यालय धमड़ी का मनाया गया 65वां स्थापना दिवस

प्रकाशित तिथि: 29/07/2026 | संवाददाता: ज्ञानदीप कुमार
एस आर टी महाविद्यालय धमड़ी का मनाया गया 65वां स्थापना दिवस
मेहरमा प्रखंड क्षेत्र स्थित एसआरटी महाविद्यालय धमड़ी का 65वां स्थापना दिवस बुधवार को हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के संस्थापक एवं भूदाता स्वर्गीय रघुनंदन तिवारी की प्रतिमा पर जिला परिषद सदस्य ज्योति कुमारी, प्राचार्य डॉ. शंभू कुमार सिंह, पूर्व प्राचार्य प्रो. निमाई चंद्र दास, समाजसेवी मोती पंडित तथा महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला परिषद सदस्य ज्योति कुमारी ने कहा कि एसआरटी महाविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में समाज को नई दिशा दिखा रहा है।यहां के छात्र-छात्राएं विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं।प्राचार्य डॉ. शंभू कुमार सिंह ने कहा कि वर्ष 1961 में स्थापित इस संस्था की 65 वर्षों की यात्रा हजारों विद्यार्थियों के सपनों, शिक्षकों की तपस्या, कर्मचारियों की निष्ठा और समाज के विश्वास की गौरवपूर्ण गाथा है।उन्होंने भूदाता स्वर्गीय रघुनंदन तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उस समय उच्च शिक्षा की सीमित उपलब्धता के बीच उन्होंने 24 एकड़ भूमि दान कर महाविद्यालय की स्थापना की, जिससे क्षेत्र के हजारों युवाओं को उच्च शिक्षा का अवसर मिला।उन्होंने कहा कि निकटवर्ती विक्रमशिला विश्वविद्यालय की ज्ञान परंपरा इस संस्थान के लिए प्रेरणास्रोत है।महाविद्यालय आधुनिक शिक्षा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, सामाजिक चेतना और मानवीय मूल्यों के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस महाविद्यालय के पूर्व छात्र आज डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, प्रोफेसर, वैज्ञानिक, बैंककर्मी, जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण दायित्व निभाते हुए समाज की सेवा कर रहे हैं।समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. अजय कांत,प्रो. निमाई चंद्र दास, प्रो. महेश्वर राम इंदवार, डॉ. देवानंद दास, डॉ. जेबा अनवर, डॉ. पल्लवी कुमारी, प्रो. नंदलाल पासवान, प्रो. एलिजाबेथ मरांडी, डॉ. अभय दुबे, प्रो. पुनीत सुरीन, डॉ. बिपीन कुमार, डॉ. गोविंद कुमार, प्रो. जयशंकर तिवारी, डॉ.मो. आतिफ क्यूम,डॉ. धीरेंद्र कुमार सहित सभी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
Nifty 50: 24,320.15 (+0.45%)
Gold (24K): ₹74,850/10g
Petrol: ₹96.72/L
पटना मौसम: 32°C (धूप)
Top News
दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)
हमारे लोकप्रिय जन-प्रतिनिधि और नेता
Sponsored Link
Latest Stories
Highlight News
हमारे रिपोर्टर and जिला ब्यूरो
वापस जाएँ
Category
रिपोर्टर प्रोफ़ाइल चित्र

2 मिनट में पढ़ें
👁️ 0 👍 0 🔗 0 💬 0
अक्षर का आकार:
रीडिंग मोड:

मुख्य समाचार मुख्य चित्र
Recommended For You

अपनी राय लिखें (कमेंट करें)

🏠होम 📸videos ✍️रिपोर्टर 📰add news 📜E-Paper