Trending Now ताज़ा अपडेट लोड हो रहे हैं...
🔍
🔔
0
👤
देश-प्रदेश बिहार झारखण्ड उत्तर प्रदेश दिल्ली मध्य प्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र हरियाणा
Cancel
सूचनाएँ (Notifications) Clear All
👤

Guest User

Sign in to sync dashboard

0
Likes
0
Comments
0
Views
0
Shares
ब्रेकिंग न्यूज़
Loading...
गोड्डा

एसआरटी महाविद्यालय धमड़ी का स्थापना दिवस आज,तैयारियां पूरी

प्रकाशित तिथि: 28/07/2026 | संवाददाता: ज्ञानदीप कुमार
एसआरटी महाविद्यालय धमड़ी का स्थापना दिवस आज,तैयारियां पूरी
मेहरमा प्रखंड क्षेत्र स्थित एसआरटी महाविद्यालय धमड़ी का स्थापना दिवस आज पूरे उत्साह, हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा।स्थापना दिवस समारोह को लेकर महाविद्यालय परिसर में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए महाविद्यालय प्रशासन, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं पिछले कई दिनों से तैयारियों में जुटे हुए थे, जिन्हें अब अंतिम रूप दे दिया गया है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शंभू कुमार सिंह ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मेहरमा की जिला परिषद सदस्य ज्योति कुमारी उपस्थित रहेंगी।उनके अलावा महाविद्यालय परिवार, शिक्षकों,छात्र-छात्राओं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों की भी उपस्थिति रहेगी।उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर महाविद्यालय की स्थापना से लेकर अब तक की विकास यात्रा,शैक्षणिक उपलब्धियों तथा संस्थान द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा।साथ ही विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण प्रतियोगिता एवं अन्य शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।प्राचार्य ने कहा कि स्थापना दिवस केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महाविद्यालय की उपलब्धियों का उत्सव है।इस अवसर पर विद्यार्थियों को शिक्षा,अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रेरित करने का भी प्रयास किया जाएगा।समारोह के माध्यम से छात्र-छात्राओं में नेतृत्व क्षमता,आत्मविश्वास एवं रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित किया जाएगा। स्थापना दिवस को लेकर महाविद्यालय परिसर को सजाया गया है।कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने के लिए विभिन्न समितियों का भी गठन किया गया है,जिन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।कार्यक्रम को लेकर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।महाविद्यालय परिवार ने क्षेत्र के लोगों से भी समारोह में शामिल होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।
Nifty 50: 24,320.15 (+0.45%)
Gold (24K): ₹74,850/10g
Petrol: ₹96.72/L
पटना मौसम: 32°C (धूप)
Top News
दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)
हमारे लोकप्रिय जन-प्रतिनिधि और नेता
Sponsored Link
Latest Stories
Highlight News
हमारे रिपोर्टर and जिला ब्यूरो
वापस जाएँ
Category
रिपोर्टर प्रोफ़ाइल चित्र

2 मिनट में पढ़ें
👁️ 0 👍 0 🔗 0 💬 0
अक्षर का आकार:
रीडिंग मोड:

मुख्य समाचार मुख्य चित्र
Recommended For You

अपनी राय लिखें (कमेंट करें)

🏠होम 📸videos ✍️रिपोर्टर 📰add news 📜E-Paper