खबर का दिखा असर,मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के संज्ञान के 72 घंटे के भीतर लगा नया ट्रांसफार्मर, बिजली आपूर्ति हुई बहाल
प्रकाशित तिथि: 28/07/2026 |
संवाददाता: ज्ञानदीप कुमार
ग्रामीणों ने मंत्री के प्रति जताया आभार
मेहरमा प्रखंड के सुखाड़ी पंचायत अंतर्गत मेघचातर गांव में पिछले एक माह से खराब पड़े ट्रांसफार्मर के कारण करीब 50 घरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप थी। इस समस्या को अखबार में प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने मामले का संज्ञान लिया।मंत्री की पहल पर महज 72 घंटे के भीतर नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर गांव में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।बिजली बहाल होने के बाद ग्रामीणों ने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।गौरतलब है कि ट्रांसफार्मर खराब रहने से ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।एक माह तक बिजली नहीं रहने से बच्चों की पढ़ाई,घरेलू कार्य और दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया था।अखबार में समाचार प्रकाशित होने के बाद मंत्री ने तत्काल संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए,जिसके परिणामस्वरूप 72 घंटे के भीतर नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई। अब गांव में बिजली व्यवस्था सामान्य होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
अपनी राय लिखें (कमेंट करें)