आधार कार्ड सुधरवाने रांची गई युवती का शव घर लौटा
प्रकाशित तिथि: 28/07/2026 |
संवाददाता: ज्ञानदीप कुमार
मृतका शिवरानी के घर पर शोकाकुल स्वजन और ग्रामीणों की भीड़
उरांव टोला की 16 वर्षीय शिवरानी कुमारी की मौत बीते बुधवार को रांची रेलवे स्टेशन पर रेल हादसे में गंभीर रूप से जख्मी होने के बाद रिम्स रांची में इलाज के दौरान हो गई। सोमवार को उसका शव गांव लाया गया, जिससे स्वजनों में चीख-पुकार मच गई और माहौल गमगीन हो गया। मृतका के चाचा महेंद्र उरांव ने बताया कि शिवरानी आधार कार्ड सुधारने के लिए रांची
गई थी। लौटते समय वह गलती से
गोड्डा की ओर जाने वाली ट्रेन में
नहीं बैठकर अन्य ट्रेन में सवार हो
गई। जब अन्य यात्रियों ने उन्हें
जानकारी दी, तो वह जल्दी में ट्रेन
से कूद गई, जिससे वह गंभीर रूप
से जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों ने
उसे गुरु नानक हॉस्पिटल रांची में
भर्ती कराया, फिर रिम्स अस्पताल
भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई।
वह तीन बहनों और एक भाई मे
दूसरे नंबर की थी। पिता बद्री उरांव
मजदूरी करते हैं।
अपनी राय लिखें (कमेंट करें)