स्कॉर्पियो चोरी मामले में पुलिस की जांच तेज, जीपीएस निकालकर चोर हुए फरार
प्रकाशित तिथि: 27/07/2026 |
संवाददाता: मिलन कुमार पाठक
धनबाद:-कतरास थाना क्षेत्र के तिलाटांड़ निवासी अरुण कुमार रवानी की स्कॉर्पियो जेएच 10 सीडब्ल्यू/0886 चोरी मामले में पुलिस लगातार जांच में जुटी है. जानकारी के अनुसार 22 जुलाई की देर रात करीब ढाई बजे वाहन चोरी हुआ. चोरी के बाद चोरों ने करीब ढाई घंटे तक वाहन को इधर-उधर घुमाने के बाद गोशाला पुल के समीप उसमें लगा जीपीएस ट्रैकर निकाल दिया. जिससे वाहन की लोकेशन मिलनी बंद हो गई.इसके बाद अंतिम लोकेशन डुमरी मोड़ के आसपास मिली.जहां तक पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं.हालांकि इसके आगे वाहन का कोई सुराग नहीं मिला है.पीड़ित अरुण कुमार रवानी ने रविवार को कतरास थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस पीड़ित परिवार के साथ लगातार वाहन की तलाश में जुटी है और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज व अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है
अपनी राय लिखें (कमेंट करें)