Trending Now ताज़ा अपडेट लोड हो रहे हैं...
🔍
🔔
0
👤
देश-प्रदेश बिहार झारखण्ड उत्तर प्रदेश दिल्ली मध्य प्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र हरियाणा
Cancel
सूचनाएँ (Notifications) Clear All
👤

Guest User

Sign in to sync dashboard

0
Likes
0
Comments
0
Views
0
Shares
ब्रेकिंग न्यूज़
Loading...
गोड्डा

दो वर्षों से जर्जर गैरुवा नदी के दोनों पुल अब तक नहीं हुई मरम्मत

प्रकाशित तिथि: 26/07/2026 | संवाददाता: मनोज कुमार
दो वर्षों से जर्जर गैरुवा नदी के दोनों पुल अब तक नहीं हुई मरम्मत
बसंतराय प्रखंड क्षेत्र में गैरुवा नदी पर स्थित सनौर पुल तथा गोरगामा के समीप बने पुल की स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों पुलों के पिलर पिछले लगभग दो वर्षों से क्षतिग्रस्त हैं और अस्थायी सहारे पर टिके हुए हैं। भारी वाहनों के गुजरने के दौरान पुल हिलने लगता है, जिससे लोगों में हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि कई महीने पहले इस गंभीर समस्या को लेकर समाचार प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच भी की थी। उस समय अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि बरसात शुरू होने से पहले पुल के क्षतिग्रस्त पिलरों की मरम्मत करा दी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। लेकिन बरसात का मौसम आने के बावजूद अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका है। इससे स्थानीय लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। उनका कहना है कि बरसात के दिनों में गैरुवा नदी उफान पर रहती है और यदि पुल की स्थिति और बिगड़ी तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से अविलंब दोनों पुलों की तकनीकी जांच कराकर आवश्यक मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी अप्रिय घटना की पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।
Nifty 50: 24,320.15 (+0.45%)
Gold (24K): ₹74,850/10g
Petrol: ₹96.72/L
पटना मौसम: 32°C (धूप)
Top News
दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)
हमारे लोकप्रिय जन-प्रतिनिधि और नेता
Sponsored Link
Latest Stories
Highlight News
हमारे रिपोर्टर and जिला ब्यूरो
वापस जाएँ
Category
रिपोर्टर प्रोफ़ाइल चित्र

2 मिनट में पढ़ें
👁️ 0 👍 0 🔗 0 💬 0
अक्षर का आकार:
रीडिंग मोड:

मुख्य समाचार मुख्य चित्र
Recommended For You

अपनी राय लिखें (कमेंट करें)

🏠होम 📸videos ✍️रिपोर्टर 📰add news 📜E-Paper