Trending Now ताज़ा अपडेट लोड हो रहे हैं...
🔍
🔔
0
👤
देश-प्रदेश बिहार झारखण्ड उत्तर प्रदेश दिल्ली मध्य प्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र हरियाणा
Cancel
सूचनाएँ (Notifications) Clear All
👤

Guest User

Sign in to sync dashboard

0
Likes
0
Comments
0
Views
0
Shares
ब्रेकिंग न्यूज़
Loading...
गोड्डा

किसानों की लाइफलाइन त्रिवेणी वीर डैम को मिलेगा नया जीवन - विधायक प्रदीप यादव ने किया निरीक्षण

प्रकाशित तिथि: 26/07/2026 | संवाददाता: मनोज कुमार
किसानों की लाइफलाइन त्रिवेणी वीर डैम को मिलेगा नया जीवन - विधायक प्रदीप यादव ने किया निरीक्षण
पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र के हजारों किसानों के लिए जीवनरेखा माने जाने वाले त्रिवेणी वीर डैम का विधायक प्रदीप यादव ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डैम की वर्तमान स्थिति, जल भंडारण क्षमता और सिंचाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित विभाग के अभियंताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खेती के मौसम में किसानों को पानी के लिए परेशान नहीं होने दिया जाएगा और सिंचाई व्यवस्था को हर हाल में सुचारु बनाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान विधायक ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि तत्काल प्रभाव से अस्थायी नहर के माध्यम से किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि धान की खेती प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत और फसल किसी भी प्रकार की प्रशासनिक लापरवाही की भेंट नहीं चढ़नी चाहिए। विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि त्रिवेणी वीर डैम केवल एक जलाशय नहीं, बल्कि पोड़ैयाहाट क्षेत्र की कृषि अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। इस डैम पर हजारों किसान अपनी खेती के लिए निर्भर हैं। यदि समय पर पानी उपलब्ध नहीं होगा तो किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि त्रिवेणी डैम के स्थायी समाधान के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार किया जाएगा। इस संबंध में उनकी मुख्यमंत्री से भी सकारात्मक बातचीत हुई है और सरकार के स्तर पर इस परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में पहल की जा रही है। डीपीआर तैयार होने के बाद डैम के आधुनिकीकरण और सिंचाई व्यवस्था को स्थायी रूप से मजबूत करने की दिशा में कार्य शुरू किया जाएगा। विधायक ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के किसानों को हर मौसम में पर्याप्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना है। विकास तभी सार्थक होगा, जब खेतों तक समय पर पानी पहुंचेगा और किसानों की मेहनत रंग लाएगी। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं! निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों और किसानों ने भी विधायक के समक्ष सिंचाई से जुड़ी विभिन्न समस्याएं रखीं। विधायक ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि क्षेत्र की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। क्षेत्र के किसानों को अब उम्मीद है कि वर्षों से लंबित त्रिवेणी वीर डैम से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा और खेतों तक नियमित रूप से पानी पहुंचने से कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी, जिससे हजारों किसान परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।
Nifty 50: 24,320.15 (+0.45%)
Gold (24K): ₹74,850/10g
Petrol: ₹96.72/L
पटना मौसम: 32°C (धूप)
Top News
दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)
हमारे लोकप्रिय जन-प्रतिनिधि और नेता
Sponsored Link
Latest Stories
Highlight News
हमारे रिपोर्टर and जिला ब्यूरो
वापस जाएँ
Category
रिपोर्टर प्रोफ़ाइल चित्र

2 मिनट में पढ़ें
👁️ 0 👍 0 🔗 0 💬 0
अक्षर का आकार:
रीडिंग मोड:

मुख्य समाचार मुख्य चित्र
Recommended For You

अपनी राय लिखें (कमेंट करें)

🏠होम 📸videos ✍️रिपोर्टर 📰add news 📜E-Paper