Trending Now ताज़ा अपडेट लोड हो रहे हैं...
🔍
🔔
0
👤
देश-प्रदेश बिहार झारखण्ड उत्तर प्रदेश दिल्ली मध्य प्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र हरियाणा
Cancel
सूचनाएँ (Notifications) Clear All
👤

Guest User

Sign in to sync dashboard

0
Likes
0
Comments
0
Views
0
Shares
ब्रेकिंग न्यूज़
Loading...
गोड्डा

10 दिन से अंधेरे में लहठी गांव, 100 KVA का ट्रांसफार्मर जला, आवेदन देने के बाद भी बिजली विभाग बेखबर

प्रकाशित तिथि: 26/07/2026 | संवाददाता: मनोज कुमार
10 दिन से अंधेरे में लहठी गांव, 100 KVA का ट्रांसफार्मर जला, आवेदन देने के बाद भी बिजली विभाग बेखबर
महागामा। बिजली विभाग की ढुलमुल कार्यशैली और लापरवाही का खामियाजा एक बार फिर ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। महागामा प्रखंड के लहठी पंचायत (ग्राम-लहठी) स्थित साह टोला सामुदायिक भवन के पास लगा 100 KVA का बिजली ट्रांसफार्मर जलकर खाक हो चुका है। जिससे पूरे इलाके में पिछले कई दिनों से अंधेरा छाया हुआ है। *ओवरलोडिंग से बार-बार जल रहा ट्रांसफार्मर* ग्रामीणों का कहना है कि साह टोला और मुख्य सड़क (मेन रोड) दोनों तरफ उपभोक्ताओं की संख्या काफी अधिक है। आबादी और खपत अधिक होने के कारण 100 KVA के ट्रांसफार्मर पर अत्यधिक लोड पड़ता है, जिससे यह बार-बार खराब हो जाता है। ग्रामीणों की मांग है कि इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए यहां 200 KVA का नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए। *10 दिन बीते, बिजली विभाग का आश्वासन* गंभीर बात यह है कि ग्रामीणों ने 14 जुलाई 2026 को ही विद्युत कार्यपालक अभियंता (महागामा) के नाम विधिवत आवेदन सौंपकर (रिसीविंग नं./उपभोक्ता आईडी: LHTDS0021K) समस्या से अवगत करा दिया था। "आवेदन दिए 10 दिन से भी अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। न तो कोई अधिकारी झांकने आया और न ही ट्रांसफार्मर बदलने की कोई पहल की गई।" ग्रामीण अय्यूब अंसारी, धनंजय प्रसाद साह, प्रसाद साह, सहदेव साह आदि ने बताया कि बिजली न होने से जहां एक तरफ भीषण गर्मी और उमस में बच्चे, बुजुर्ग व मरीज बेहाल है। वहीं, दूसरी तरफ छात्रों की पढ़ाई पूरी तरह बाधित हो गई है। पीने के पानी की किल्लत भी गहराने लगी है। विभाग की इस उदासीनता से स्थानीय जनता में भारी आक्रोश पनप रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द 200 KVA का नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया, तो साह टोला और लहठी की जनता बिजली विभाग के खिलाफ सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।
Nifty 50: 24,320.15 (+0.45%)
Gold (24K): ₹74,850/10g
Petrol: ₹96.72/L
पटना मौसम: 32°C (धूप)
Top News
दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)
हमारे लोकप्रिय जन-प्रतिनिधि और नेता
Sponsored Link
Latest Stories
Highlight News
हमारे रिपोर्टर and जिला ब्यूरो
वापस जाएँ
Category
रिपोर्टर प्रोफ़ाइल चित्र

2 मिनट में पढ़ें
👁️ 0 👍 0 🔗 0 💬 0
अक्षर का आकार:
रीडिंग मोड:

मुख्य समाचार मुख्य चित्र
Recommended For You

अपनी राय लिखें (कमेंट करें)

🏠होम 📸videos ✍️रिपोर्टर 📰add news 📜E-Paper