Trending Now ताज़ा अपडेट लोड हो रहे हैं...
🔍
🔔
0
👤
देश-प्रदेश बिहार झारखण्ड उत्तर प्रदेश दिल्ली मध्य प्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र हरियाणा
Cancel
सूचनाएँ (Notifications) Clear All
👤

Guest User

Sign in to sync dashboard

0
Likes
0
Comments
0
Views
0
Shares
ब्रेकिंग न्यूज़
Loading...
गोड्डा

मेहरमा में मेगा लीगल एम्पावरमेंट कैंप का आयोजन, 62 लाख रुपये की सहायता राशि के साथ लाभुकों को मिला योजनाओं का लाभ

प्रकाशित तिथि: 26/07/2026 | संवाददाता: ज्ञानदीप कुमार
मेहरमा में मेगा लीगल एम्पावरमेंट कैंप का आयोजन, 62 लाख रुपये की सहायता राशि के साथ लाभुकों को मिला योजनाओं का लाभ
मेहरमा प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को मेगा लीगल एम्पावरमेंट एवं कानूनी सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। शिविर में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की मंत्री सह महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।अपने संबोधन में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों को उनके संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें न्याय एवं सरकारी योजनाओं का लाभ सुलभ कराना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम में महागामा अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरण केसरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण कुमार रजक, मेहरमा प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिनव कुमार, मेहरमा थाना प्रभारी सौरव कुमार ठाकुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विवेक कुमार सिन्हा, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पूनम कुमारी, प्रमुख कंचन कुमारी, जिला परिषद सदस्य ज्योति कुमारी, कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नरेंद्र शेखर आजाद उर्फ नंदू राम तथा पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष शशांक शेखर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।शिविर के दौरान विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं को क्रेडिट लिंकेज योजना के माध्यम से कुल 62 लाख रुपये की ऋण सहायता प्रदान की गई। इसके अलावा पात्र लाभुकों को राशन कार्ड एवं श्रम कार्ड वितरित किए गए तथा अबुआ आवास योजना के लाभुकों का गृह प्रवेश भी कराया गया।इस अवसर पर छात्राओं को साइकिल उपलब्ध कराकर उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित किया गया, वहीं दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श की व्यवस्था भी की गई, जिसका लाभ बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया।मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक नागरिक तक न्याय, सम्मान और विकास का लाभ पारदर्शी, समयबद्ध एवं संवेदनशील व्यवस्था के माध्यम से पहुंचे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय पर सुनिश्चित किया जाए।शिविर के सफल आयोजन को लेकर उपस्थित लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की और इसे आमजन के लिए लाभकारी बताया।
Nifty 50: 24,320.15 (+0.45%)
Gold (24K): ₹74,850/10g
Petrol: ₹96.72/L
पटना मौसम: 32°C (धूप)
Top News
दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)
हमारे लोकप्रिय जन-प्रतिनिधि और नेता
Sponsored Link
Latest Stories
Highlight News
हमारे रिपोर्टर and जिला ब्यूरो
वापस जाएँ
Category
रिपोर्टर प्रोफ़ाइल चित्र

2 मिनट में पढ़ें
👁️ 0 👍 0 🔗 0 💬 0
अक्षर का आकार:
रीडिंग मोड:

मुख्य समाचार मुख्य चित्र
Recommended For You

अपनी राय लिखें (कमेंट करें)

🏠होम 📸videos ✍️रिपोर्टर 📰add news 📜E-Paper