लायंस क्लब कतरास का 6 वां पदस्थापना दिवस समारोह संपन्न
प्रकाशित तिथि: 26/07/2026 |
संवाददाता: मिलन कुमार पाठक
डॉ स्वतंत्र कुमार अध्यक्ष, विष्णु प्रसाद बने सचिव
कतरास लायंस क्लब ऑफ कतरास का 6वां पदस्थापना समारोह शनिवार को श्री बैंक्विट हाल में मनाया गया. समारोह में क्लब के पदाधिकारियों को पद तथा गोपनियता की शपथ दिलाई गयी.
वर्ष 26-27 के लिए क्लब एडमिनिस्ट्रेटर डा उमाशंकर,
अध्यक्ष डा स्वतंत्र कुमार,
सचिव विष्णु प्रसाद चौरसिया, कोषाध्यक्ष विवेक सिन्हा चुने गये. समारोह को संबोधित करते हुए डॉ बी एन चौधरी ने कहा कि लायंस क्लब ऑफ कतरास में सामाजिक कार्य करते रहते हैं खास करके स्वास्थ्य के क्षेत्र में उन्होंने आने वाले नई कमेटी के पदाधिकारी को बधाई दी.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लायन इंटरनेशनल की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन शुभ्रा मजुमदार, इंस्टॉलेशन ऑफिसर पीएमजेएफ लायन सिद्धार्थ मजुमदार, इंडुकेशन ऑफिसर लायन प्रशांत पांडेय, वार्ड नंबर 1 के पार्षद डॉ मधुबाला, श्रद्धा सिंह, लायन डीएन चौधरी, दीपक अग्रवाल, रितेश कुमार दुबे, महेश अग्रवाल, कुमार चंदन, विशाल देव सिंह, शैलेश बर्मन, कृष्ण कन्हैया राय, समीर जायसवाल, प्रतीक मिश्रा, राजकुमार, शिवम दसोंधी आदि उपस्थित थे
अपनी राय लिखें (कमेंट करें)